लाइव न्यूज़ :

मैं कोच के निर्देश के मुताबिक खेलता हूं, किसी भी भूमिका के लिए तैयार: सुरेश सिंह

By भाषा | Updated: May 30, 2021 15:02 IST

Open in App

दोहा, 30 मई आयु वर्ग के फुटबॉल मैच में बोरुसिया डॉर्टमंड के स्टार फारवर्ड अर्लिंग हालैंड के खिलाफ खेलने के बाद भारत के युवा मिडफील्डर सुरेश सिंह टीम की जरूरत के मुताबिक राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाने को तैयार हैं।

सुरेश आगामी विश्व कप 2022 एवं एशियाई कप 2023 क्वालीफायर मैचों के लिए दोहा गयी भारतीय टीम में शामिल है। भारतीय टीम फीफा विश्व कप की दौड़ से बाहर हो गयी है लेकिन चीन में खेले जाने वाले एएफसी एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में बनी हुई है।

भारत को दोहा का जस्सीम बिन हमद स्टेडियम में कतर के खिलाफ तीन जून को पहला मुकाबला खेलना है। इसके बाद सात जून को बांग्लादेश और 15 जून का अफगानिस्तान से भिड़ना है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से जारी विज्ञप्ति में इस 20 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं कोच के निर्देशों को मानने वाला खिलाड़ी हूं। खिलाड़ी की भूमिका योजना के मुताबिक सफलता के साथ मैदान पर उतरने की होती है।’’

अंडर-17 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘कोच मेरा मार्गदर्शन करेंगे और मुझे बताएंगे कि वह टीम के लिए मुझसे क्या चाहते हैं। मैं हमेशा यह जानने की कोशिश करता हूं कि कोच को किस चीज की जरूरत है और मैं उनसे तकनीकी मदद लेने पर निर्भर रहता हूं। मैच के दौरान मेरा ध्यान मुझे सौंपी गयी भूमिका पर होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!