लाइव न्यूज़ :

हेटमायर के प्रयासों को ड्रेसिंग रूम में सराहा जाता है : अश्विन

By भाषा | Updated: October 5, 2021 11:15 IST

Open in App

दुबई, पांच अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स के सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शिमरोन हेटमायर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज के इस आक्रामक बल्लेबाज ने इस साल टीम के लिये अच्छा प्रदर्शन किया है और ड्रेसिंग रूम में उनके प्रयासों को सराहा जाता है।

हेटमायर के 18 गेंदों पर नाबाद 28 रन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स को तीन विकेट से हराया।

अश्विन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि छह से आठ अंक दिलाने का श्रेय हेटी (हेटमायर) को जाता है क्योंकि वह टीम को आखिर में जीत दिलाता है। कई बार जब आप ये 25 और 30 रन बनाते हो, आपको वह श्रेय नहीं दिया जाता जिसके आप हकदार होते हो क्योंकि जो बल्लेबाज शीर्ष क्रम में खेल रहे होते हैं वे अधिक रन बनाते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हेटमायर हमारे लिये ऐसा ही नायक है और ड्रेसिंग रूम में हम सभी उनके प्रयासों की सराहना करते हैं। ’’

अश्विन ने कहा कि इंग्लैंड से यूएई आने के बाद से ही वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं और पिछले मैच में जो कुछ हुआ उससे सीख मिली। मैंने गेंद खेलने में देरी की। शायद मैं उसके लिये तैयार नहीं था। मैं बेहतर कर सकता है। मुझे इससे सीख लेकर आगे बढ़ना होगा।’’

अश्विन ने अब तक इस सत्र में 10 मैचों में पांच विकेट लिये हैं और उन्होंने कहा कि वह जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं उससे संतुष्ट हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको 24 गेंदें करनी होती हैं। टी20 मैच में जरूरी नहीं है कि आप विकेट लेने के लिये गेंदबाजी करो। आपको परिस्थिति के अनुसार गेंदबाजी करनी होती है। मेरा काम अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करके 24 गेंदें डालनी हैं और विकेट लेने के लिये अवसर पैदा करने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!