लाइव न्यूज़ :

हेजलवुड ने कहा, टी20 विश्व कप की ‘परफेक्ट’ तैयारी था आईपीएल

By भाषा | Updated: October 18, 2021 15:04 IST

Open in App

दुबई, 18 अक्टूबर आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा है कि हाल में यूएई में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान मैच खेलने का पर्याप्त समय मिला जो टी20 विश्व कप की ‘परफेक्ट’ तैयारी थी और इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उन्हें इसका फायदा मिलेगा।

तीस साल के हेजलवुड ने आईपीएल के दूसरे चरण में खेलने का फैसला किया था जबकि उनके हमवतन साथी तेज गेंदबाज पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और केन रिचर्डसन यूएई में इस लुभावने टी20 टूर्नामेंट में खेलने के लिए नहीं आए थे।

आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले हेजलवुड के हवाले से आस्ट्रेलियाई मीडिया ने कहा, ‘‘आगे बढ़ते हुए यही मेरी सोच है। यहां के हालात- मौसम काफी गर्म है और विश्व कप से पहले टी20 के कई मैच खेलने का मौका मिलना परफेक्ट है।’’

खिताब जीतने वाले सुपरकिंग्स का हिस्सा बनने के बाद हेजलवुड अब अबुधाबी में राष्ट्रीय टीम से जुड़ गए हैं।

यूएई के हालात और धीमी पिचों की अच्छी जानकारी रखने वाले हेजलवुड ने पिछले छह साल से अधिक टी20 मैच पिछले छह महीने में खेले हैं और इसका कारण आईपीएल जैसी लीग भी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब अपनी भूमिका को लेकर काफी आश्वस्त हूं।’’

हेजलवुड ने कहा, ‘‘चेन्नई हो या आस्ट्रेलिया, मेरी भूमिका काफी समान है- शुरुआत में कुछ ओवर और फिर अंत में कुछ ओवर। इसलिए मैं किसी भी स्थिति को लेकर आत्मविश्वास से भरा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप एक गेंदबाज के रूप में कभी टी20 में दबदबा नहीं बना सकते, मुझे ऐसा नहीं लगता। लेकिन मैं अपने खेल को लेकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं।’’

आईपीएल के दूसरे चरण में हेजलवुड ने नौ मैच खेले और सुपरकिंग्स के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल रहे।

पिंडली में चोट के कारण आईपीएल के दूसरे चरण में दिल्ली कैपिटल्स के मैचों से बाहर रहे आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने नेट पर गेंदबाजी शुरू कर दी है और शनिवार को अबुधाबी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम के पहले विश्व कप मैच में खेल सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!