लाइव न्यूज़ :

हार्दिक अभी गेंदबाजी में सहज महसूस नहीं कर रहा है : रोहित

By भाषा | Updated: November 9, 2020 19:06 IST

Open in App

दुबई, नौ नवंबर मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से कुछ दिन पहले सोमवार को कहा कि प्रमुख आलराउंडर हार्दिक पंड्या अब भी गेंदबाजी करने को लेकर सहज महसूस नहीं कर रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल की पूर्व संध्या पर रोहित ने कहा कि हार्दिक ने साफ कर दिया कि जहां तक फिटनेस का सवाल है तो उन्होंने अभी तक वह स्तर हासिल नहीं किया जिससे उन्हें लगे कि वह गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। हार्दिक ने वर्तमान टूर्नामेंट में गेंदबाजी नहीं की।

रोहित ने कहा, ‘‘वह अभी गेंदबाजी करने में सहज महसूस नहीं कर रहा है और हमने पूरा फैसला उस पर छोड़ दिया है। अगर वह सहज महसूस करता है तो उसे गेंदबाजी करने में खुशी होगी लेकिन अभी वह ऐसा महसूस नहीं कर रहा है। उसे कुछ परेशानी है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह गेंदबाजी करता तो बहुत अच्छा रहता लेकिन पूरे सत्र में हमने उसे इस स्थिति में रखा कि वह अपने शरीर का ध्यान रख सके और उसने ऐसा बहुत अच्छी तरह से किया। हमने हर तीन चार मैचों में उसका आकलन किया और हमने उससे बात की कि वह क्या चाहता है।’’

हार्दिक की पिछले साल अक्टूबर में ब्रिटेन में सर्जरी की गयी थी। उनकी पीठ के निचले हिस्से में 2018 से ही दर्द था।

रोहित ने कहा, ‘‘हम किसी खिलाड़ी पर इस तरह का दबाव नहीं बनाना चाहते हैं जहां हम उससे कुछ उम्मीद करें और वह उसे करने में सक्षम न हो और इससे उसका मनोबल टूटता है। हम इस तरह की स्थिति नहीं चाहते थे। हार्दिक हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और उसकी बल्लेबाजी बहुत मायने रखती है। जब तक वह बल्लेबाजी में योगदान दे रहा है मैं खुश हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!