लाइव न्यूज़ :

कड़े प्रतिद्वद्वियों के खिलाफ मैत्री मैचों से खुद को परखने में मदद मिलेगी : संधू

By भाषा | Updated: February 25, 2021 15:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू को लगता है कि ओमान और संयुक्त अरब अमीरात जैसी कड़ी प्रतिद्वंद्वी टीमों के खिलाफ मैत्री मैच खेलने से खिलाड़ियों को खुद को परखने में मदद मिलेगी क्योंकि वे कोविड-19 महामारी के कारण एक साल से भी ज्यादा समय बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में वापसी कर रहे हैं।

भारतीय पुरूष टीम को 25 मार्च को ओमान के खिलाफ और 29 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ दुबई में दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलने हैं।

संधू ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह हम खिलाड़ियों के लिये और भारतीय फुटबॉल के लिये बहुत अच्छी खबर है कि हम अंतरराष्ट्रीय मैचों में फिर खेलेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों मैच बहुत कड़ी प्रतिद्वंद्वी टीमों के खिलाफ हैं जिनके खिलाफ हम खेलना पसंद करेंगे और खुद को परखना चाहेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय खेल कोविड-19 महामारी के कारण बंद हो गये थे, मैं भली भांति वाकिफ हूं कि मौजूदा परिस्थतियों में मैचों का आयोजन करना कितना मुश्किल है। ’’

भारतीय टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर का अपना अंतिम मैच नवंबर 2019 में खेला था। इसमें टीम ने ताजिकिस्तान में अफगानिस्तान के खिलाफ और मस्कट में ओमान के खिलाफ 2022 फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच खेले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!