लाइव न्यूज़ :

पूर्व भारतीय कप्तान ब्रूनो ने एफसी गोवा से कहा, जीत की मानसिकता के साथ उतरो

By भाषा | Updated: April 11, 2021 16:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल पूर्व भारतीय कप्तान ब्रूनो कोटिन्हो ने कहा है कि एएफसी चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही एफसी गोवा को ‘जीत की मानसिकता’ और ‘सतर्क’ रवैये के साथ उतरने की जरूरत है।

इस लीग के ग्रुप चरण का आयोजन पहली बार भारत में हो रहा है।

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब एफसी गोवा इस महाद्वीप क्लब प्रतियोगिता में खेलने वाला देश का पहला क्लब बनेगा। टीम 14 अप्रैल को कतर के क्लब अल-रेयान से भिड़ेगी।

एफसी गोवा को ग्रुप ई में अल-रेयान, पर्सिपोलिस और अल-वाहदा के साथ रखा गया है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में ब्रूनो ने कहा, ‘‘जो क्लब यहां आ रहे हैं वे पहले से ही शीर्ष स्तर पर खेल रहे हैं। वे पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके पास काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और पश्चिम एशियाई देशों की टीमों के खिलाफ खेलना आसान नहीं होता। इसके विपरीत हम पदार्पण कर रहे हैं। इसलिए हमें सतर्क रहने की जरूरत है।’’

ब्रूनो ने कहा, ‘‘डरने की कोई वजह नहीं है। आपको जीतने की मानसिकता के साथ उतरना होगा जो सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।’’

ग्रुप ई के पहले मुकाबले में ईरान के पर्सिपोलिस का सामना यूएई के अल-वाहदा से होगा। इसके बाद मेजबान एफसी गोवा की टीम कतर की टीम अल-रेयान से भिड़ेगी।

अर्जुन पुरस्कार विजेता ब्रूनो ने कहा, ‘‘यह भारतीय प्रशंसकों और भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ा मौका है कि एएफसी चैंपियन्स लीग का आयोजन गोवा में हो रहा है। यह खिलाड़ियों और गोवा का नागरिक होने के कारण मेरे लिए सम्मान की बात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!