लाइव न्यूज़ :

सभी की फॉर्म में थोड़ी गिरावट आती है, इंग्लैंड में मेरे साथ ऐसा हुआ: वार्नर ने स्मिथ का बचाव किया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 12:02 IST

Open in App

मेलबर्न, दो जनवरी डेविड वार्नर का मानना है कि कभी-कभी सभी की फॉर्म में गिरावट को स्वीकार किया जाना चाहिए और स्टीव स्मिथ भी इससे अलग नहीं हैं।

वार्नर ने पूर्व कप्तान स्मिथ की भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में फॉर्म में गिरावट को एशेज 2019 में अपनी खराब फॉर्म से जोड़ा।

स्मिथ मौजूदा श्रृंखला में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें दो जबकि जसप्रीत बुमराह ने एक बार आउट किया है। लेकिन वार्नर का मानना है कि यह स्मिथ के रवैये से अधिक भारत की अच्छी गेंदबाजी से जुड़ा है क्योंकि इस बल्लेबाज ने तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

वार्नर ने शनिवार को आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान, ‘‘केन विलियमसन ने हाल में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की रैंकिंग (आईसीसी रैंकिंग) में स्टीव स्मिथ को पछाड़ दिया लेकिन अगर अब भी आप उसका औसत देखो को यह 60 से अधिक है। सभी की फॉर्म में थोड़ी गिरावट स्वीकार की जानी चाहिए और मैंने भी इंग्लैंड (एशेज 2019) में अपने साथ ऐसा देखा।’’

वार्नर का मानना है कि अगर गेंदबाज ने अच्छी गेंद फेंकी है तो उस पर कोई भी आउट हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी दिन अगर किसी गेंद पर आपका नाम लिखा है तो आप कुछ नहीं कर सकते।’’

बायें हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘आप देख सकते हैं कि उसकी (स्मिथ) तैयारी में कोई कमी नहीं है क्योंकि वह नेट पर आउट नहीं हो रहा। वह हमेशा कड़ी मेहनत करता है।’’

वार्नर ने महसूस किया है कि भारत और आस्ट्रेलिया दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने अधिकांश समय विरोधी गेंदबाजों को दबदबा बनाने का मौका दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगार आप काफी अच्छे गेंदबाजी आक्रमण को, जो दोनों टीमों के पास है, बिना उन पर दबाव बनाए दबदबा बनाने का मौका दोगे तो फिर रन बनाना मुश्किल हो जाएगा। दोनों टेस्ट में दोनों टीमों के शीर्ष क्रम ने स्वच्छंद होकर नहीं खेला।’’

इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘आपको जज्बा दिखाना होगा कि आप गेंदबाजों का सामना करने को तैयार हो, उनकी लाइन और लेंथ बिगाड़ो और मैं अपने अनुभव के आधार पर यह कह रहा हूं।’’

वार्नर ने कहा कि पहले दो टेस्ट (जिसमें से आस्ट्रेलिया ने एक जीता) में आस्ट्रेलिया ने ‘गेंद को खेलकर तेजी से रन लेना’ जैसी कुछ सामान्य चीजें नहीं की जिससे विरोधी टीम पर दबाव बनाया जा सकता था।

वार्नर ने कई बार जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के थकान की बात की है और गलत समय में ग्रोइन की चोट के बावजूद वार्नर इससे अधिक निराश नहीं है क्योंकि उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिला जिसमें उनके छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यशाली था कि मैं चोटिल हो गया लेकिन मैं हमेशा खाली समय चाहता था। मेरी स्थिति की बात करूं तो तीन बच्चे और पत्नी को काफी समय तक नहीं देखने के कारण इसमें दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है कि ब्रेक की जरूरत थी।’’

वार्नर ने कहा, ‘‘अगर हम बिग बैश लीग में नहीं खेलेंगे तो हमें श्रृंखला के अंत में कुछ हफ्तों का ब्रेक मिलेगा और फिर जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में जाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!