लाइव न्यूज़ :

गायकवाड़ के शतक के बावजूद रॉयल्स से हारी चेन्नई सुपर किंग्स

By भाषा | Updated: October 2, 2021 23:46 IST

Open in App

अबुधाबी, दो अक्टूबर रूतुराज गायकवाड़ के नाबाद शतक पर शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक भारी पड़ गए जिसके दम पर राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किंग्स के अश्वमेधी अभियान पर नकेल कसते हुए उसे सात विकेट से हराकर आईपीएल प्लेआफ की दौड़ में खुद को बनाये रखा है ।

शानदार फॉर्म में चल रहे गायकवाड़ के नाबाद शतक की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 189 रन बनाये । जवाब में टूर्नामेंट में वजूद की लड़ाई लड़ रही राजस्थान ने 15 गेंद और सात विकेट बाकी रहते जीत दर्ज की ।

इस जीत के बाद रॉयल्स के दस अंक है और उसे दो मैच और खेलने हैं । प्लेआफ की चौथी टीम का निर्धारण 14 अंक पर होगा और नेट रनरेट भी मायने रखेगा । दूसरी ओर हार के बावजूद चेन्नई 18 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है ।

रॉयल्स के लिये जायसवाल ने 21 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाये जबकि दुबे ने 42 गेंद में 64 रन की पारी खेली । जोश हेजलवुड ने चार ओवर में 54 रन दे डाले और पहले ही स्पैल में उन्हें तीन छक्के पड़े । सैम कुरेन और मोईन अली भी काफी महंगे साबित हुए ।

इससे पहले चेन्नई के लिये गायकवाड़ ने 60 गेंद में नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाये । उन्होंने अपनी पारी में कुछ ऐसे शॉट्स खेले जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जायेगा ।

रविंद्र जडेजा ने 15 गेंद में नाबाद 32 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दिया । दोनों ने मिलकर आखिरी 3 . 4 ओवर में 55 रन बनाये । आखिरी ओवर में जडेजा ने चार गेंद खेली और गायकवाड़ को दो ही गेंदें मिली जिन्होंने आखिरी गेंद पर मुस्ताफिजूर रहमान को छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया ।

रॉयल्स के लिये लेग स्पिनर राहुल तेवतिया ने चार ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट लिये लेकिन गायकवाड़ ने उन्हें लगातार दो छक्के लगाकर उनका जश्न फीका कर दिया । उन्होंने बायें हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह और मुस्ताफिजूर को भी छक्के लगाये ।

तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को उन्होंने जिस तरह से चौका लगाया, ऐसा लगा मानो वह किसी स्पिनर को खेल रहे हों । मिडआफ और कवर के बीच उन्होंने अधिकांश चौके लगाये ।

गायकवाड़ ने आईपीएल के दूसरे चरण की बहाली के बाद से 88, 38, 30, 45 और नाबाद 101 रन बनाये हैं । फाफ डु प्लेसी (25) और उनकी जोड़ी ने हर मैच में चेन्नई को शानदार शुरूआत दी है ।

डु प्लेसी और गायकवाड़ से अच्छी शुरूआत मिलने के कारण ही चेन्नई को सुरेश रैना, अंबाती रायुडू और महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से रन नहीं निकलने की कमी नहीं खल रही है ।

दोनों ने आरसीबी के खिलाफ 71, केकेआर के खिलाफ 74, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 75 और इस मैच में 47 रन की साझेदारी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!