लाइव न्यूज़ :

मौजूदा चैंपियन बार्टी मियामी ओपन के फाइनल में

By भाषा | Updated: April 2, 2021 09:54 IST

Open in App

मियामी, दो अप्रैल (एपी) विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश बार्टी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके गुरुवार को यहां मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में प्रवेश किया।

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बार्टी ने उक्रेन की पांचवीं वरीयता प्राप्त इलिना स्वितोलिना को 6-3, 6-3 से हराया।

विश्व रैंकिंग में अपना पहला स्थान सुनिश्चित कर चुकी बार्टी खिताबी मुकाबले में बियांका आंद्रेस्कू और मारिया सकारी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से भिड़ेगी।

इस बीच पुरुष एकल में 20 वर्षीय सेबेस्टियन कोर्डा का अभियान क्वार्टर फाइनल में थम गया। चौथी वरीयता प्राप्त आंद्रेई रूबलेव ने कोर्डा को 7-5, 7-6 (7) से हराया। कोर्डा 2003 में रॉबी गिनेप्री के बाद मियामी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा अमेरिकी खिलाड़ी बने थे।

रूबलेव और पोलैंड के हूबर्ट हरकाज शीर्ष स्तर के एटीपी टूर्नामेंट में अपना पहला सेमीफाइनल खेलेंगे। हरकाज ने दूसरी वरीयता प्राप्त स्टेफनोस सिटिसिपास को 2-6, 6-3, 6-4 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!