लाइव न्यूज़ :

डि सिल्वा और चांदीमल ने करायी श्रीलंका की वापसी, चाय तक तीन विकेट पर 212 रन

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:20 IST

Open in App

सेंचुरियन , 26 दिसंबर (एपी) धनंजय डि सिल्वा और दिनेश चांदीमल की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच 131 रन की साझेदारी से श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरूआती दिन शनिवार को चाय के विश्राम तक तीन विकेट पर 212 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत की ली।

दोनों की इस शानदार साझेदारी में डि सिल्वा के चोटिल होने से रूकावट आयी जो 79 रन पर रिटायर्ड हार्ट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके के साथ एक छक्का भी लगाया। चाय के विश्राम से लगभग आधे घंटे पहले तेजी से रन चुराने की कोशिश में उनके बायें कूल्हे में तेज दर्द उठ गया । इसके बाद उन्हें मेडिकल गोल्फ कार्ट पर बैठाकर मैदान से बाहर ले जाया गया।

चोटिल होने से पहले उन्होंने चांदीमंल (नाबाद 50) के साथ मिलकर टीम को तीन विकेट पर 54 की मुश्किल स्थिति से बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया था।

चाय के विश्राम के समय चांदीमल के साथ निरोशन डिकवेला (नाबाद 11) क्रीज पर मौजूद थे। इस तरह श्रीलंका ने दिन के दूसरे सत्र में बिना किसी नुकसान के चार से अधिक के रनरेट के साथ 110 रन जोड़े।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (22) पदार्पण कर रहे लुथो सिपाम्ला के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया और चार चौके लगाकर टीम को तेज शुरूआत दिलायी। लेकिन लुंगी एनगिडी की गेंद उनके बल्ले को छूकर विकट से टकरा गयी।

कुशल मेंडिस (12) और सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा (16) को क्रमश: एनरिज नोर्जे और विआन मुलदर ने पवेलियन भेजा। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाये रखने में नाकाम रहे।

दो मैचों की इस श्रृंखला से दक्षिण अफ्रीका में लगभग एक साल के बाद टेस्ट मैचों की वापसी हो रही है। श्रीलंकाई टीम भी लगभग एक साल के बाद टेस्ट मैच खेल रही है।

श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के पिछले दौरे पर टेस्ट श्रृंखला जीतकर इतिहास रचा था। श्रीलंका ऐसा करने वाली पहला एशियाई देश बना था।

टेस्ट कप्तान के तौर पर क्विंटन डिकॉक का यह पहला मैच है।

कोविड-19 मामलों के कारण इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के रद्द होने के बाद एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका के कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल पर नजरें रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!