लाइव न्यूज़ :

चहल ने रन गति को नियंत्रित कर मैच का रुख मोड़ा: गार्टन

By भाषा | Updated: October 3, 2021 21:41 IST

Open in App

शारजाह, तीन अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जॉर्ज गार्टन ने युजवेन्द्र चहल की तारीफ की जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 29 रन देकर तीन विकेट लिये और पारी के 10वें ओवर तक पिछड़ने के  बाद मैच का रुख मोड़ दिया।

आरसीबी ने रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 164 रन बनाने के बाद चहल की शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स को छह विकेट पर 158 रन पर रोक दिया। पंजाब की टीम टीम एक समय कप्तान लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल के पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी के कारण बेहतर स्थिति में थी।

गार्टन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि उसने (चहल) शानदार गेंदबाजी की,  वह जानता है कि बीच के ओवरों में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। इस पिच पर थोड़ी मदद (टर्न) के साथ और उसने अहम समय पर जरूरी विकेट निकाले।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ और उसने (चहल) रन-रेट को नियंत्रित करने के साथ यह सुनिश्चित किया कि हमारे पास अंतिम चार ओवरों में अच्छा मौका रहे। उसने शानदार गेंदबाजी की।’’

संयुक्त अरब अमीरात चरण के दौरान वैकल्पिक खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़े गर्टन ने कहा कि प्लेआफ मे जगह पक्की होने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आपने देखा है कि मैक्सी (ग्लेन मैक्सवेल) शानदार फॉर्म में हैं और पूरी गेंदबाजी इकाई अच्छी रही है। आत्मविश्वास ऊंचा है और हर कोई समय अच्छा चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!