लाइव न्यूज़ :

बेल्जियम ने इंग्लैंड को हराकर नेशन्स लीग के फाइनल की दौड़ से बाहर किया

By भाषा | Updated: November 16, 2020 09:45 IST

Open in App

ल्युवेन (बेल्जियम), 16 नवंबर (एपी) ड्राइस मर्टेन्स के फ्री किक पर दागे शानदार गोल की बदौलत बेल्जियम ने इंग्लैंड को 2-0 से हराकर नेशन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल्स की दौड़ से बाहर कर दिया।

अब जब एक दौर का खेल बाकी है तब बेल्जियम ने ग्रुप दो में तीसरे स्थान पर चल रहे इंग्लैंड पर पांच अंक की बढ़त बना ली है। बेल्जियम की टीम ने हालांकि अभी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई नहीं किया है।

शीर्ष रैंकिंग वाली बेल्जियम की टीम को बुधवार को दूसरे स्थान पर चल रहे डेनमार्क की मेजबानी करनी है और फाइनल्स में जगह बनाने के लिए उसे हार से बचना होगा। डेनमार्क को फाइनल्स में जगह बनाने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा क्योंकि वह अभी बेल्जियम से दो अंक पीछे है।

बेल्जियम ने 10वें मिनट में ही बढ़त बना ली जब कप्तान यान वर्टोनगेन ने एरिक डायर के कमजोर पास को अपने कब्जे में लेते हुए शानदार मूव बनाया और गेंद रोमेलु लुकाकु को थमाई। लुकाकु ने गेंद को योरी टिलेमेन्स की ओर बढ़ाया जिन्होंने गोल दागा।

मर्टेन्स ने इसके बाद 23वें मिनट में अपना 21वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागते हुए बेल्जियम की 2-0 से जीत सुनिश्चित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!