लाइव न्यूज़ :

भारत को उसकी धरती पर हराना डब्ल्यूटीसी फाइनल की जीत से बड़ी चुनौती : कॉनवे

By भाषा | Updated: October 3, 2021 13:21 IST

Open in App

क्राइस्टचर्च, तीन अक्टूबर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे का मानना है कि भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में हराने से बड़ी चुनौती उसे उसकी धरती पर पराजित करना है।

न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप के बाद नवंबर में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेलने के लिये भारत का दौरा करेगी।

उंगली में चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले कॉनवे ने कहा कि भारत में टेस्ट मैच जीतना उनकी टीम के सबसे बड़े लक्ष्यों में एक है।

कॉनवे ने स्टफ.सीओ.एनजेड से कहा, ‘‘निश्चित तौर पर यह बड़ा लक्ष्य है जिसे हम हासिल करना चाहते हैं। भारत को उसकी घरेलू परिस्थितियों में हराना इंग्लैंड में उसे हराने से बड़ी चुनौती है। यह भले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की जीत जैसी बड़ी न हो लेकिन यह महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह जीत की कोशिश करने और खुद को साबित करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण श्रृंखला होगी। ’’

इस 30 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि इस दौरे के दौरान उप महाद्वीप की स्पिनरों की मददगार पिच पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिये मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘उपमहाद्वीप का दौरा करना और वहां टर्न लेती पिचों पर खेलने के लिये आपको मानसिक रूप से मजबूत होना होगा। आपको अपने रक्षण पर भरोसा होना चाहिए और आपके पास वह तरीका होना चाहिए जिससे आप रन बना सको।’’

कॉनवे ने कहा, ‘‘अगर आप रन बनाने की नहीं सोच रहे हो तो फिर आप अच्छी स्थिति में नहीं रहोगे। आपको रणनीति तैयार करनी होगी और जितना संभव हो उस पर कायम रहना होगा, हालांकि यह चुनौतीपूर्ण होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!