लाइव न्यूज़ :

बार्टी ने सबालेंका को हराकर पोर्शे ग्रां प्री खिताब जीता

By भाषा | Updated: April 25, 2021 21:15 IST

Open in App

स्टुटगार्ट, 25 अप्रैल (एपी) शीर्ष रैंकिंग की टेनिस खिलाड़ी एश बार्टी ने रविवार को यहां फाइनल में आर्यना सबालेंका को 3-6, 6-0, 6-3 से हराकर पोर्शे ग्रां प्री खिताब अपने नाम किया जो 2019 फ्रेंच ओपन के बाद क्ले कोर्ट पर उनका पहला खिताब है।

सबालेंका पैर में पट्टी बांधकर खेल रही थी और उन्होंने तीसरे सेट से पहले मेडिकल टाइमआउट भी लिया।

इस तरह बार्टी ने अपने करियर का 11वां खिताब अपनी झोली में डाला और उन्होंने लगातार तीसरी बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की है।

बार्टी ने शनिवार को सेमीफाइनल में एलिना स्वितोलिना और क्वार्टरफाइनल में कैरोलिना प्लिस्कोवा को मात दी थी।

अब बार्टी और जेनिफर ब्रैडी युगल फाइनल में डेसिरे क्रावजिक और बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी से भिड़ेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!