लाइव न्यूज़ :

जंपा के पांच विकेट से आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 73 रन पर समेटा

By भाषा | Updated: November 4, 2021 17:38 IST

Open in App

दुबई, चार नवंबर लेग स्पिनर एडम जंपा ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट लिये जिससे आस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप ए मैच में गुरुवार को यहां बांग्लादेश को 73 रन पर समेट दिया।

बांग्लादेश की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी। उसका कोई भी बल्लेबाज आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का डटकर सामना नहीं कर पाया। उसकी टीम पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद केवल 15 ओवर में आउट हो गयी।

जंपा ने चार ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट लिये। उनके अलावा तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (21 रन देकर दो) और जोश हेजलवुड (आठ रन देकर दो) ने मिलकर चार विकेट लिये जबकि आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (छह रन देकर एक) ने एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।

बांग्लादेश की तरफ से केवल तीन बल्लेबाज मोहम्मद नईम (17), कप्तान महमुदुल्लाह (16) और शमीम हुसैन (19) ही दोहरे अंक में पहुंचे। उसकी पारी में सात चौके और एक छक्का लगा।

बांग्लादेश शीर्ष क्रम लड़खड़ाने के बाद एक समय पांच विकेट पर 33 रन पर संघर्ष कर रहा था। महमुदुल्लाह और शमीम ने बीच में वापसी की उम्मीद जगायी। शमीम ने इस बीच जंपा पर पारी का एकमात्र छक्का भी लगाया।

जंपा ने शमीम को आउट करने के बाद अगली गेंद पर महेदी हसन को पगबाधा आउट किया। उनके पास अगले ओवर की पहली गेंद पर हैट्रिक का मौका था लेकिन विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने कैच छोड़ दिया।

स्टार्क ने महमुदुल्लाह को विकेट के पीछे कैच कराया जबकि जंपा ने बाकी बचे दोनों विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी का अंत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!