लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना, यूरोप दौरों ने भारतीय टीम को ओलंपिक से पहले नया नजरिया दिया: प्रसाद

By भाषा | Updated: April 26, 2021 15:16 IST

Open in App

बेंगलुरू, 26 अप्रैल युवा मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को लगता है कि भारतीय हॉकी टीम के हाल के यूरोप और अर्जेंटीना दौरों ने टीम को आगामी ओलंपिक की तैयारियों के लिये नया नजरिया दिया है।

भारत ने मार्च में अर्जेंटीना और फरवरी में यूरोप का दौरा किया था जिसमें वे जर्मनी और ब्रिटेन के खिलाफ खेले थे।

भारत ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग के मैचों में मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना के खिलाफ 3-2 और 3-0 से जीत दर्ज की जबकि उसने हालिया दौरे में घरेलू टीम के खिलाफ अभ्यास मैचों में 4-3, 4-4, 0-1 और 4-2 के नतीजे हासिल किये।

प्रसाद ने कहा, ‘‘‘विश्व स्तरीय टीमों के खिलाफ इन दौरों ने हमें ओलंपिक खेलों की हमारी तैयारियों में नया नजरिया दिया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन दौरों पर बतौर टीम और व्यक्तिगत खिलाड़ी के तौर पर हमारे प्रदर्शन के डाटा के आधार पर हमें मुख्य कोच ग्राहम रीड ने काम करने और सुधार करने के लिये कुछ विशेष काम दिये हैं। मुझे लगता है कि हम ओलंपिक से पहले सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ’’

साल के शुरू में टीम ने एक वर्ष बाद खेलते हुए जर्मनी के खिलाफ 6-1 और 1-1 और इसके बाद ब्रिटेन के खिलाफ 1-1 और 3-2 के नतीजे हासिल किये।

विवेक ने कहा कि भले ही वे प्रतिस्पर्धी मैचों में नहीं खेले हों लेकिन पूरे वर्ष ट्रेनिंग के दौरान टीम का अनुशासन और प्रतिबद्धता ने हाल के सफल दौरों में अंतर पैदा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने फिटनेस पर ध्यान लगाये रखा, मिडफील्ड और फारवर्ड पंक्ति के बीच अच्छा तालमेल बनाने पर ध्यान दिया और साथ ही अंतिक क्वार्टर में लय तेज रखने पर काम किया, इन चीजों ने हमारे प्रदर्शन में सुधार करने में मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!