लाइव न्यूज़ :

हेजलवुड और ब्रावो का कमाल, चेन्नई ने सनराइजर्स को 134 रन पर रोका

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:23 IST

Open in App

शारजाह, 30 सितंबर जोश हेजलवुड और ड्वेन ब्रावो की अगुवाई में गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन से चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में गुरुवार को यहां सात विकेट पर 134 रन ही बनाने दिये।

हेजलवुड ने 24 रन देकर तीन विकेट लिये जो आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ब्रावो ने 17 रन देकर दो विकेट हासिल किये। सनराइजर्स की तरफ से ऋद्धिमान साहा ने सर्वाधिक 44 रन बनाये लेकिन इसके लिये उन्होंने 46 गेंदें खेली।

पहले दो ओवर में पांच रन और फिर सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय (दो) का विकेट। स्वाभाविक था कि सनराइजर्स ऐसी शुरुआत नहीं चाहता था। साहा ने दीपक चाहर के पारी के तीसरे ओवर में दो छक्के लगाये जिससे सनराइजर्स पावरप्ले में एक विकेट पर 41 रन तक पहुंचा लेकिन इसके तुरंत बाद उसने कप्तान केन विलियमसन (11) का विकेट गंवा दिया जिन्हें ब्रावो ने पगबाधा आउट किया।

साहा जब 29 रन पर थे तब उन्होंने प्वाइंट पर आसान कैच दे दिया था लेकिन शार्दुल ठाकुर (37 रन देकर एक) की यह गेंद नोबॉल निकल गयी। स्कोर हालांकि कछुआ चाल से आगे बढ़ रहा था और 10 ओवर में केवल 63 रन बने थे, जिसके बाद ब्रावो ने प्रियम गर्ग (सात) का संघर्ष समाप्त किया। साहा ने जब धोनी को आसान कैच थमाया तो रविंद्र जडेजा (तीन ओवर में 14 रन देकर एक) ने नोबॉल नहीं की थी।

बीच में 48 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगी। छठे ओवर के बाद 13वें ओवर में जाकर गेंद ने सीमा रेखा के दर्शन किये। अब्दुल समद (18) ने ठाकुर पर चौका लगाने के बाद हेजलवुड पर छक्का भी लगाया। अभिषेक शर्मा (18) ने भी हेजलवुड के अगले ओवर में छक्का लगाया लेकिन इस आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने इन दोनों बल्लेबाजों को तीन गेंद के अंदर पवेलियन की राह दिखा दी।

जैसन होल्डर (पांच) के आउट होने के बाद राशिद खान (13 गेंद पर नाबाद 17) ने डेथ ओवरों में कुछ रन जुटाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!