लाइव न्यूज़ :

पहले लंबे ब्रेक को मददगार बताने के बाद कोहली ने अब टॉस के समय इसे ‘हास्यास्पद’ कहा

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:20 IST

Open in App

दुबई, 31 अक्टूबर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को अपनी टीम के यहां आईसीसी टी20 विश्व कप में पहले दो मैचों के कार्यक्रम की आलोचना की और कहा कि दो मैचों के बीच एक से ज्यादा हफ्ते का अंतर ‘हास्यास्पद’ है।

भारत ने टूर्नामेंट में अपना शुरूआती मुकाबला पूरे सात दिन पहले 24 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेला था और टीम रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मैच खेल रही है।

कोहली ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के टॉस के समय कहा, ‘‘यह हास्यास्पद है, हम 10 दिन में दूसरी बार खेल रहे हैं। यह काफी लंबा ब्रेक था। ’’

दिलचस्प बात है कि पाकिस्तान से 10 विकेट से हारने के बाद इस स्टार बल्लेबाज ने कहा था कि ब्रेक टीम के लिये अच्छा होगा क्योंकि खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलकर यहां आ रहे थे।

कोहली ने कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि यह सभी दृष्टिकोण से हमारे लिये अच्छा रहेगा। यह जानते हुए कि हमने पूर्ण सत्र खेल लिया है, फिर हमने आईपीएल खेला जो यहां संयुक्त अरब अमीरात के मुश्किल परिस्थितियों में काफी चुनौतीपूर्ण रहा और फिर हम विश्व कप में आ गये। ’’

उन्होंने कहा था, ‘‘इसलिये हमारे लिये ये बड़े ब्रेक निश्चित रूप से बतौर टीम इस तरह के बड़े टूर्नामेंट में शारीरिक रूप से अच्छी स्थिति में खेलने में मदद करेंगे। ’’

पर रविवार को उनके विचार बदल गये लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि लंबे ब्रेक से उनके खिलाड़ियों को मामूली चोटों से उबरने में मदद मिली।

कोहली ने कहा, ‘‘हां, खिलाड़ी अच्छी तरह उबर गये हैं। अच्छे अभ्यास सत्र किये और मैदान पर खेलने के लिये बेताब हैं जो अच्छी चीज है। जब आपको काफी दिन आराम मिल जाता है तो आप मैदान पर बेहतर करना चाहते हो। ’’

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद भारत को तीन नवंबर को अफगानिस्तान से, पांच नंवबर को स्कॉटलैंड से और आठ नवंबर को नामीबिया से खेलना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!