लाइव न्यूज़ :

Pune Hit-And-Run: कार ने बाइक को मारी टक्कर, गश्त पर निकले सिपाही की मौके पर मौत, 1 घायल

By आकाश चौरसिया | Updated: July 8, 2024 11:20 IST

पुणे सिटी पुलिस डीसीपी ने हादसे पर बताया कि एक पुलिस सिपाही की मौके पर मौत हो गई है और कल रात पुणे शहर के बोपोडी इलाके में एक कार ने दो बाइक सवार बीट मार्शलों को टक्कर मार दी, जिससे एक अन्य घायल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे में देर रात हुए हादसे में सिपाही की मौत, एक व्यक्ति हुआ घायल फिलहाल हादसे में पुलिस जांच अभियान चला रही हैमाना जा रहा है कि ड्राइवर इसमें मुख्य आरोपी है

Pune Hit-And-Run: महाराष्ट्र के पुणे से एक और घटना सामने आ रही है, जिसमें रविवार को देर रात में पेट्रोलिंग करते समय पुलिस सिपाही की बाइक को कार ने टक्कर मार दी और उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। पुणे के बोपोडी क्षेत्र में यह घटना हुई है। न्यूज एजेंसी की मानें तो यह हादसा पुणे पुलिस के जोन अधिकार क्षेत्र में हुआ। पुलिस सक्रिय रूप से इस मामले की तहकीकात कर रही है और फिलहाल हादसे में आरोपी की पहचान के लिए तालाशी अभियान चला रही। माना ये जा रहा है कि इस हादसे में ड्राइवर की जिमम्मेदारी है, जिसने पुलिस अधिकारी की बाइक को टक्कर मारी है। 

रविवार की रात को कार से बाइक में लगी टक्कर से 42 वर्षीय महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही सामाधान कोली की हादसे में मृत्यु हो गई, जबकि संजोग शिंदे जो 36 वर्षीय है वो अभी गंभीर स्थिति में है और निजी अस्पताल मे उनका उपचार जारी है। यह बात इंडियन एक्सप्रेस ने पुणे पुलिस अधिकारी के हवाले से बताई है। खबरों के मुताबिक, यह हादसा रात 1:30 बजे हुआ बोपोड़ी अंडरपास में घटा। यह जानकारी खड़की पुलिस स्टेशन के जरिए सामने आई।

पुणे सिटी पुलिस डीसीपी विजय नगर ने हादसे पर कहा, एक पुलिस सिपाही की मौके पर मौत हो गई है और कल रात पुणे शहर के बोपोडी इलाके में एक कार ने दो बाइक सवार बीट मार्शलों को टक्कर मार दी, जिससे एक अन्य घायल हो गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही और अभी आरोपी की पहचान का काम जारी और खबरों के मुताबिक मुख्य आरोपी ड्राइवर है।

टॅग्स :मुंबईवर्लीएकनाथ शिंदेशिव सेनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग