लाइव न्यूज़ :

मुसीबत में घिरी कंपनी, कोबे ब्रायंट हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में 2 अन्य परिवारों ने दर्ज कराया मुकदमा

By भाषा | Updated: April 21, 2020 09:50 IST

कोबे ब्रायंट का हेलिकॉप्टर जैसे ही कैलाबैसस शहर के ऊपर से गुजरा उसमें आग लग गई और वह क्रैश हो गया। इस हादसे में उनकी 13 वर्षीय बेटी गियाना मारिया की भी मौत हुई थी...

Open in App

कोबे ब्रायंट और उनकी बेटी के साथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए यात्रियों में से चार के परिवार के सदस्यों ने हेलीकॉप्टर का स्वामित्व रखने वाली और संचालन करने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दायर कराया है।

ब्रायंट की पत्नी पहले ही मामला दायर करा चुकी थी। एक परिवार के तीन सदस्यों और ब्रायंट की 13 साल की बेटी की बास्केटबाल में मदद करने वाली महिला के परिवार की ओर से रविवार को लॉस एंजिलिस सुपीरियर कोर्ट में ये मामले ऑनलाइन दायर किए गए।

इन दो मामलों से लगभग दो महीने पहले ब्रायंट की पत्नी वेनेसा ने भी हेलीकॉप्टर का संचालन करने वाले आइलैंड एक्सप्रेस हेलीकॉप्टर्स इंक और इसका स्वामितत्व रखने वाले आइलैंड एक्सप्रेस होल्डिंग कॉर्प के खिलाफ मामला दायर कराया था।

एक मामला आरेंज कोस्ट कॉलेज बेसबॉल कोच जान एल्टोबेली, उनकी पत्नी कैरी और बेटी एलिसा की मौत के मामले में उनके दो बच्चों ने दायर किया है। एलिसा ब्रायंट की बेटी जियाना के साथ बास्केटबाल खेलती थी। वहीं दूसरा मामला क्रिस्टीना मासेर के पति और तीन बच्चों ने दायर किया है। क्रिस्टीना लड़कियों की बास्केटबाल टीम की कोचिंग में ब्रायंट की मदद करती थी।

बता दें कि अमेरिका के स्टार बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट का अमेरिकी प्रांत कैलिफॉर्निया में जनवरी में एक हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था। कोबे ब्रायंट को बास्केटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ी के रूप में जाना जाता था।

जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त ब्रांयट अपने प्राइवेट हेलिकॉप्टर से यात्रा कर रहे थे। यह हादसा अमेरिका के कैलीफोर्निया में हुआ, जिसमें कोबे ब्रायंट समेत 9 लोगों की मौत हुई थी।

टॅग्स :कोबे ब्रायंटविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

कबड्डी अधिक खबरें

कबड्डीPro Kabaddi League Season 10: कबड्डी लीग के 10वें सीजन में स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ा 'जोश' ऐप, आयोजन में निभाएगा अहम भूमिका

कबड्डीPKL 8: पुनेरी पल्टन ने गुजरात जायंट्स को 33-26 से शिकस्त दी, नवीन कुमार ने इतिहास रचते हुए दबंग दिल्ली को दिलाई जीत

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच 24-24 से बराबर रहा, तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 39-33 से हराया

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: गत चैम्पियन बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया, पटना पायरेट्स ने तेलुगू टाइटंस 31-30 से दी मात

कबड्डीPro Kabaddi PKL 8: हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 38-36 से शिकस्त दी, बेंगलुरु बुल्स ने पुनेरी पल्टन को 40-29 से हराया