PKL 8: पुनेरी पल्टन ने गुजरात जायंट्स को 33-26 से शिकस्त दी, नवीन कुमार ने इतिहास रचते हुए दबंग दिल्ली को दिलाई जीत

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 5, 2022 09:59 PM2022-01-05T21:59:07+5:302022-01-05T22:00:31+5:30

PKL 8: यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला गया प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मुकाबला 24-24 से बराबर रहा। इस मुकाबले में रेडर पर डिफेंडर का दबदबा देखने को मिला।

PKL 8 Puneri Paltan Gujarat Giants 33-26, Dabang Delhi Telugu Titans 36-35 | PKL 8: पुनेरी पल्टन ने गुजरात जायंट्स को 33-26 से शिकस्त दी, नवीन कुमार ने इतिहास रचते हुए दबंग दिल्ली को दिलाई जीत

नवीन कुमार ने सुपर 10 लगाया। हर मैच में सुपर 10 स्कोर बनाया है।

Highlightsमुंबई के लिए कप्तान फजेल अत्राचली ने चार अंक जुटाए। स्टीलर्स की ओर से आलराउंडर रोहित गूलिया ने आठ अंक बनाए।यू मुंबा की टीम दूसरे हाफ में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रही।

PKL 8: पुनेरी पल्टन के युवाओं ने परिपक्व प्रदर्शन की बदौलत बुधवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मैच में अनुभवी गुजरात जायंट्स को 33-26 से शिकस्त दी।

मोहित गोयत ने पुनेरी पल्टन के लिये एक सुपर 10 (10 अंक) जुटाये। उन्हें आल राउंडर अस्लाम इनामदार (आठ अंक) का पूरा साथ मिला जिससे टीम अंक तालिका में निचले स्थान से हटने में सफल रही। गुजरात की रक्षापंक्ति फिर विफल रही। उनके लिये रेडर अजय कुमार (10 अंक) और राकेश एस (आठ अंक) ने अंक जुटाये।

दबंग दिल्ली ने तेलुगु टाइटंस को 36-35 से मात दी। दिल्ली तालिका में टॉप पर है।  तेलुगु टाइटंस को पहली जीत को इंतजार है। नवीन कुमार ने सुपर 10 लगाया। हर मैच में सुपर 10 स्कोर बनाया है। 27वां सुपर 10 है। जो एक रिकॉर्ड है।

एक अन्य मैच में रेडर मनजीत (सात अंक) और स्थानापन्न खिलाड़ी अजिंक्य पवार (छह अंक) के प्रभावी प्रदर्शन से तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा टीम को 39-33 से शिकस्त दी। थलाइवाज के लिए डिफेंडर सागर ने पांच जबकि सुरजीत सिंह ने तीन अंक जुटाए। यूपी योद्धा की ओर से सुरेंद्र गिल ने 14 अंक बनाए लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए।

Web Title: PKL 8 Puneri Paltan Gujarat Giants 33-26, Dabang Delhi Telugu Titans 36-35

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे