Pro Kabaddi League 2021: गत चैम्पियन बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया, पटना पायरेट्स ने तेलुगू टाइटंस 31-30 से दी मात
By सतीश कुमार सिंह | Published: January 3, 2022 09:44 PM2022-01-03T21:44:36+5:302022-01-03T21:46:06+5:30
Pro Kabaddi League 2021: पटना पायरेट्स ने तेलुगू टाइटंस 31-30 से मात दी। चौथी जीत दर्ज की।
Pro Kabaddi League 2021: कप्तान मनिंदर सिंह और हरफनमौला मोहम्मद नबी बख्श के शानदार प्रदर्शन के दम पर गत चैम्पियन बंगाल वारियर्स ने प्रो कबड्डी लीग के मैच में सोमवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 31 . 28 से हराया। मनिंदर ने 13 अंक बनाये जबकि नबी ने 10 अंक जुटाये।
"This part of my life...this celebration...is called Happiness." - Mohammad Nabibakhsh 👑
— ProKabaddi (@ProKabaddi) January 3, 2022
What a player. What a celebration. What a win for @BengalWarriors 🔥#SuperhitPanga#vivoProKabaddipic.twitter.com/dW7k0hzQc4
जयपुर के लिये अर्जुन देशवाल ने दस अंक बनाये लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। बंगाल के खिलाड़ियों ने शुरू ही से दबाव बना दिया था और जयपुर तमाम कोशिशों के बावजूद उससे निकल नहीं सका। आखिरी क्षणों में जयपुर ने वापसी की कोशिश की लेकिन बंगाल के सातवें सत्र के फाइनल के नायक नबी ने आखिरी हमले में शानदार टैकल करके टीम को जीत की सौगात दी।
"Prowl back and win!" - Coach BC Ramesh to @BengalWarriors before the match, probably! 😎
— ProKabaddi (@ProKabaddi) January 3, 2022
The defending champions 🏆 make a scintillating comeback and beat @JaipurPanthers in a thriller 😍#BENvJPP#SuperhitPanga#vivoProKabaddipic.twitter.com/UPWofZv9LR