Australia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 29, 2026 15:40 IST2026-04-29T15:36:04+5:302026-04-29T15:40:35+5:30
Australia Plane Crash: अभी तक किसी भी आधिकारिक रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि दुर्घटना के समय विमान में कितने यात्री सवार थे।

Australia Plane Crash
एडिलेडः ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड स्थित पैराफील्ड हवाई अड्डे पर बुधवार को एक छोटा विमान हैंगर से टकरा गया, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और ग्यारह अन्य घायल हो गए। दुर्घटनास्थल पर धुएं और आग का विशाल गुबार देखा गया, जो कई मील दूर से दिखाई दे रहा था। यह दुर्घटना बुधवार को दोपहर लगभग 2 बजे (ऑस्ट्रेलियाई स्थानीय समय) हुई।
UPDATE: At least 2 dead, 11 hospitalized after plane crashed into hangar at Parafield Airport in Adelaide, Australia. - local media pic.twitter.com/Nt83kUuGZWhttps://t.co/csdbOn5anW
— AZ Intel (@AZ_Intel_) April 29, 2026
सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। डेली स्टार के अनुसार विमान के उतरने के प्रयास के दौरान दोपहर लगभग 2:10 बजे दुर्घटना हुई। हालांकि, अभी तक किसी भी आधिकारिक रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि दुर्घटना के समय विमान में कितने यात्री सवार थे।
इलाके में काले धुएं के घने गुबार दिखाई दे रहे हैं और निवासियों को घर के अंदर रहने और सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने की सलाह दी गई है। विमान हैंगर में लगी भीषण आग को बुझाने में कई दमकल गाड़ियां जुटी हुई हैं। घटनास्थल पर कई दमकल वाहन मौजूद थे।
प्रवक्ता ने कहा, “हैंगर के सामने के दरवाजों से काला धुआं निकलता हुआ साफ दिखाई दे रहा था। आग की लपटें तो नहीं दिख रही थीं, लेकिन धुआं काफी बड़ा था - उसमें किसी तरह का ईंधन दिखाई दे रहा था।” बयान में आगे कहा गया, “पैराफील्ड हवाई अड्डे को सभी प्रकार के हवाई यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। हम इस घटना से निपटने में आपातकालीन सेवाओं को पूरा सहयोग देंगे।”