Pro Kabaddi PKL 8: हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 38-36 से शिकस्त दी, बेंगलुरु बुल्स ने पुनेरी पल्टन को 40-29 से हराया
By सतीश कुमार सिंह | Published: January 2, 2022 09:53 PM2022-01-02T21:53:25+5:302022-01-02T21:54:59+5:30
Pro Kabaddi PKL 8: हरियाणा स्टीलर्स ने रविवार को प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के मैच में गुजरात जायंट्स पर 38-36 की रोमांचक जीत से कप्तान विकास कंडोला की चमक बिखेरी।
Pro Kabaddi PKL 8: कप्तान विकास कंडोला के शानदार खेल के दम पर हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के रोमांचक मुकाबले में रविवार को यहां गुजरात जायंट्स को 38-36 से शिकस्त दी मैन ऑफ द मैच कंडोला ने आखिरी रेड से दो अंक बटोरने के साथ अपनी टीम के लिए कुल 11 अंक जुटाये।
जबकि मीतू ने 10 अंक का योगदान दिया। गुजरात के लिए राकेश ने सबसे ज्यादा 19 अंक बटोरे लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। हरियाणा की टीम ने पहले हाफ में 22-10 की बड़ी बढ़त हासिल कर अपने इरादे जता दिये थे लेकिन मध्यांतर के बाद गुजरात ने अपने खेल से उन्हें चौका दिया।
What a ʎʌɹnʇ-ʎsdoʇ match 🤯@HaryanaSteelers win leaving all of us looking for our nails.#SuperhitPanga#vivoProKabaddi#GGvHSpic.twitter.com/pRrzJxBTOo
— ProKabaddi (@ProKabaddi) January 2, 2022
गुजरात ने दूसरे हाफ में 26 अंक बटोरे जबकि हरियाणा की टीम इस दौरान 16 अंक ही बटोर पायी। मैच के 39वें मिनट में दोनों टीमों का स्कोर 35-35 की बराबरी पर था। लेकिन हरियाणा ने संयम दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। टीम ने आखिरी मिनट में शानदार टैकल से एक अंक बटोरा और कंडोला ने दो अंक वाले रेड से जीत पक्की कर दी।
Hawk-eye's aim can never go wrong! 😎#GGvHS#vivoProKabaddi#SuperhitPangapic.twitter.com/5svApSuW83
— ProKabaddi (@ProKabaddi) January 2, 2022
स्टीलर्स ने एक सुपर टैकल किया और 24-14 का नेतृत्व किया। जायंट्स ने 28वें मिनट में ऑल आउट किया और स्टीलर्स की बढ़त को कम कर दिया। दूसरे मैच में बेंगलुरु बुल्स ने पुनेरी पल्टन को 40-29 से हराया। कप्तान पवन सहरावत ने अकेले दम पर मैच पर कब्जा किया।
Haar ke jeetne wale ko humare yahaan @BengaluruBulls kehte hai! 😎
— ProKabaddi (@ProKabaddi) January 2, 2022
Bengaluru Bulls script a brilliant comeback to win against Puneri Paltan! 💥#PUNvBLR#SuperhitPanga#vivoProKabaddipic.twitter.com/tGiwgsw9p2