Pro Kabaddi League 2021: यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच 24-24 से बराबर रहा, तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 39-33 से हराया

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 4, 2022 09:57 PM2022-01-04T21:57:34+5:302022-01-05T02:15:45+5:30

Pro Kabaddi League 2021: मुकाबले में रेडर पर डिफेंडर का दबदबा देखने को मिला। तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 39-33 से हराया

Pro Kabaddi League 2021 Tamil Thalaivas Beat UP Yoddha 39-33 U Mumba vs Haryana Steelers Ends in a Tie | Pro Kabaddi League 2021: यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच 24-24 से बराबर रहा, तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 39-33 से हराया

मुंबई की टीम ने मुकाबले में आठ मिनट शेष रहते पहला आल आउट हासिल करने तीन अंक की बढ़त बनाई।

Highlightsमुंबई के लिए कप्तान फजेल अत्राचली ने चार अंक जुटाए। स्टीलर्स की ओर से आलराउंडर रोहित गूलिया ने आठ अंक बनाए।

Pro Kabaddi League 2021: यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मंगलवार को यहां खेला गया प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मुकाबला 24-24 से बराबर रहा। इस मुकाबले में रेडर पर डिफेंडर का दबदबा देखने को मिला। तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 39-33 से हराया

मुंबई के लिए कप्तान फजेल अत्राचली ने चार अंक जुटाए। स्टीलर्स की ओर से आलराउंडर रोहित गूलिया ने आठ अंक बनाए। स्टीलर्स की टीम पहले हाफ में 12-10 से आगे थी लेकिन यू मुंबा की टीम दूसरे हाफ में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रही। मुंबई की टीम ने मुकाबले में आठ मिनट शेष रहते पहला आल आउट हासिल करने तीन अंक की बढ़त बनाई।

अंतिम लम्हों में विकास कंडोला ने अत्राचली को आउट करके स्कोर बराकर किया लेकिन हरियाणा का डिफेंस अभिषेक सिंह को अंतिम वैध रेड करने से नहीं रोक पाया। वह मुंबई के आखिरी खिलाड़ी बचे थे और सुरक्षित रहकर उन्होंने टीम को आलआउट होने से बचा लिया। 

Web Title: Pro Kabaddi League 2021 Tamil Thalaivas Beat UP Yoddha 39-33 U Mumba vs Haryana Steelers Ends in a Tie

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे