लाइव न्यूज़ :

पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी के खिलाफ महिला सहकर्मी ने रेप का आरोप लगाया, जानिए मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 13, 2021 15:51 IST

उत्तर प्रदेश के गोंडा में महिला सहकर्मी ने आरक्षी पर गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि मामला गंभीर है, जांच शुरू है। 

Open in App
ठळक मुद्देबीते 10 जनवरी को पोर्टरगंज मोहल्ले में स्थित अपने कमरे पर ले गया और उसने उसके साथ रेप किया.पीड़ित आरक्षी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है. आरोपी पुलिसकर्मी की तलाश करने के साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.

गोंडाः उत्तर प्रदेश के गोंडा में पुलिस लाइन में तैनात एक आरक्षी के खिलाफ उसकी महिला सहकर्मी ने रेप का आरोप लगाया है.

पुलिस ने बताया कि इस संदर्भ में महिला थाने में मंगलवार की रात अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है. पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि पुलिस लाइन में तैनात 2019 बैच की एक महिला आरक्षी ने 2018 बैच के सहकर्मी आरक्षी पर आरोप लगाया था कि किराए पर कमरा दिखाने के बहाने बीते 10 जनवरी को पोर्टरगंज मोहल्ले में स्थित अपने कमरे पर ले गया और उसने उसके साथ रेप किया.

इसके साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. महिला आरक्षी की शिकायत पर आरोपी आरक्षी अंकित राय के विरुद्ध महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित आरक्षी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है. आरोपी पुलिसकर्मी की तलाश करने के साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.

रेप पीड़िता के पति की तबीयत बिगड़ी

बदायूं जिले में महिला से गैंगरेप और हत्याकांड के मामले में सोमवार देर शाम अचानक महिला के पति की तबीयत खराब हो गई. परिवारवालों ने बताया कि वह अजीब हरकतें और बहकी बहकी बातें करने लगा. परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे बरेली भेज दिया.

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र वर्मा ने बताया कि मृत महिला के पति के स्वास्थ्य जांच में उसकी तबीयत ठीक थी, लेकिन वह कुछ अटपटी बातें कर रहा था. उसकी मानसिक हालत कुछ खराब प्रतीत हो रही है. इसलिए उसे बरेली भेज दिया गया. बरेली में उसका इलाज कर रहे डॉ. के. के. निर्मल ने बताया कि मरीज मानसिक तनाव में लग रहा है. मंगलवार की शाम को बरेली जिला चिकित्सालय से डिस्चार्ज कर उसे उसके गांव वापस भेज दिया गया.

बदायूं कांड में तीनों आरोपी रिमांड पर

उत्तर प्रदेश के बदायूं की एक अदालत ने यहां एक महिला के साथ रेप करने और उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार मंदिर के महंत सहित तीन लोगों को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. डीएसपी ने बताया कि उघैती कांड के तीनों आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, लेकिन अभी भी कई सवाल ऐसे हैं जिनके जवाब मिलना जरूरी हैं और जिन्हें जानने के लिए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेना आवश्यक था.

इसके लिए वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से तीनों आरोपियों को हिरासत में देने का अनुरोध किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया. तीन जनवरी को बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. परिजन ने मंदिर के महंत सत्य नारायण और उसके दो साथियों पर रेप और हत्या का केस दर्ज कराया है.

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी