लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand: मौत भी नहीं छीन पाई मां की ममता..., चमोली में आपदा के बाद मलबे से निकली महिला और 2 जुड़वा बेटों की लाश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2025 10:06 IST

Uttarakhand: अपनी बेटी के साथ रह रही विधवा संगीता देवी ने कुछ साल पहले मजदूरी करके कुंतरी लगा फाली में मकान बनाया था लेकिन हादसे ने उनका घर बर्बाद कर दिया।

Open in App

Uttarakhand: चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में आपदाग्रस्त कुंतरी लगा फाली गांव में हजारों टन मलबे में दबे कुंवर सिंह के मकान के भीतर शुक्रवार दोपहर जब बचावकर्मी पहुंचे तो यह दृश्य देखकर विचलित हो उठे कि उनकी पत्नी कांता देवी (38) एक भारी वस्तु के नीचे दबी हुई थीं और उन्होंने अपने एक-एक हाथ में 10 साल के अपने दोनों जुड़वा बेटों - विकास और विशाल को पकड़ रखा था।

यह मार्मिक दृश्य बता रहा था कि मां ने बृहस्पतिवार तड़के भारी बारिश के कारण आई आपदा में दम तोड़ने से पहले अपने बच्चों और खुद को बचाने के लिए आखिरी क्षण तक कितनी जद्दोजहद की होगी। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के बचावकर्मियों द्वारा 32 घंटों तक बड़ी सावधानी से बाढ़ के मलबे में दबी आरसीसी की छतों को कटर मशीनों से काट कर अंदर घुसने का रास्ता बनाया गया था जिसके बाद करीब एक बजे इन तीनों की मौजूदगी का पता चला था।

इसके बाद बचावकर्मियों ने तीनों शवों को जैसे ही मलबे से बाहर निकाला, वहां का माहौल गमगीन हो गया। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित आपदाग्रस्त नंदानगर क्षेत्र में शुक्रवार को बरामद हुए पांच शवों में ये तीन भी शामिल हैं। बृहस्पतिवार को गांव के ऊपर की पहाड़ी से अचानक आयी बाढ ने कुंतरी लगा फाली तथा आसपास के करीब आधा दर्जन स्थानों को तहस-नहस कर दिया।

स्थानीय नगर पंचायत की अध्यक्ष देवेश्वरी देवी ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से पूरा क्षेत्र आपदाग्रस्त है। उन्होंने कहा, ‘‘आपदाओं से बचने के लिए हम सरकारी एवं गैर-सरकारी स्तर पर अभियान चलाएंगे तथा लोगों की संपत्ति की रक्षा के साथ ही उनके पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।’’

यह गांव नंदानगर से बांजबगड़ जाने वाली सड़क पर स्थित है और इस सड़क पर ही नंदानगर और बांजबगड़ के बीच चार जगहों पर बाढ़ ने अपना कहर बरपाया। नंदानगर से आगे इन‌ स्थानों पर सड़क पर टनों मलबा फैला हुआ है और आवागमन ठप है। नंदानगर से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित साउ-टनोला की अनुसूचित जाति की बस्ती के आठ परिवार भी आपदा से बेघर हो चुके हैं।

यहां से आधा किलोमीटर की दूरी पर कुंतरी लगा फाली है जहां हादसे में पांच लोगों की जान चली गई हैं और कई लोग घायल है। गांव में अधिकतर घर नष्ट हो चुके हैं। वहीं, कुंतरी लगा सरपाणीं गांव में पहाड़ की चोटी से आयी बाढ़ के कारण कई मकान नष्ट हो गए। एक घर के मलबे में दबकर पति-पत्नी की जान चली गयी। यहां से एक किलोमीटर आगे घिघराण बस्ती है जहां बहने वाले एक बरसाती नाले के कारण बस्ती खतरे में है।

सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर दिलबर सिंह रावत ने कहा कि इस तरह की घटना की उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि उनका गांव सुरक्षित स्थान पर माना जाता था क्योंकि चुफलागाढ़ नदी काफी नीचे बहती है और पहाड़ की चोटी से बाढ़ आने का अंदाजा किसी को नहीं था। रावत की पत्नी भी हादसे का शिकार हो गयीं। हादसे को याद करते हुए रावत रूआंसे हो जाते हैं और कहते हैं कि मेरी आंखों के सामने मेरी पत्नी मलबे में चले गई और मैं कुछ नहीं कर सका।

अपनी बेटी के साथ रह रही विधवा संगीता देवी ने कुछ साल पहले मजदूरी करके कुंतरी लगा फाली में मकान बनाया था लेकिन हादसे ने उनका घर बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि दो-चार पशुओं और खेती बाड़ी कर अपना जीवनयापन कर रही थीं लेकिन एक रात में ही सब कुछ छिन्न भिन्न हो गया। उन्होंने कहा कि बेटी स्कूल में है जबकि आजीविका के साधन बाढ़ में खत्म हो गए। 

टॅग्स :उत्तराखण्डउत्तराखंड समाचारएनडीआरएफभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना