लाइव न्यूज़ :

"टोटी चोर" सुनते ही भड़के अखिलेश यादव, पत्रकार से बोले तुम बीजेपी के एजेंट हो

By धीरज मिश्रा | Updated: November 10, 2023 14:54 IST

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए। यादव भड़के भी ऐसे की उन्होंने पत्रकार को बीजेपी का एजेंट ही बता दिया।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पत्रकार के एक सवाल पर भड़क गएमध्यप्रदेश में पूर्व सीएम से पूछा था पत्रकार ने टोटी वाला सवालअखिलेश यादव ने पत्रकार को बीजेपी का एजेंट बताया

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के चीफ और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए।यादव भड़के भी ऐसे की उन्होंने पत्रकार को बीजेपी का एजेंट ही बता दिया। दरअसल, पत्रकार ने अखिलेश से सवाल किया कि आप पर आरोप लगा था कि आप टोटी चोर है। इस पर अखिलेश ने पूछा कि किसने कहा। पत्रकार ने जवाब दिया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा। बस इतना सुनते ही अखिलेश यादव भड़क गए।

उन्होंने पत्रकार से कहा कि तुम बीजेपी के एजेंट हो। यादव ने कहा कि तुम जो रेबैन का चश्मा लगाए हो। अगर बीजेपी के एजेंट नहीं होते और बिके हुए पत्रकार नहीं होते तो यह चश्मा नहीं लगाते।

पत्रकार से पूछा क्या नाम है तुम्हारा

अखिलेश यादव ने पत्रकार से पूछा कि क्या नाम है तुम्हारा। पत्रकार ने जवाब दिया कि मेरा नाम नूर काजी है। इस पर अखिलेश ने  कहा कि मुस्लिम हो। गलत बात इतना झूठ मत बोलो। इस तरह के लोग पत्रकारिता करेंगे, यह लोग बिके हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिके हुए लोगों को नहीं बुलाना चाहिए।

अखिलेश यही नहीं रूके उन्होंने कहा कि एक तो यह पत्रकार नहीं है और मान लेता हूं कि यह पत्रकार है तो यही तो लड़ाई है सामंतवाद और मनुवाद की। उन्होंने कहा कि जब मैंने मुख्यमंत्री आवास खाली किया था तो भाजपा ने गंगाजल से उसे धुलवाया था।

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए गए थे

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे थे। यहां वह जनसभा को संबोधित करते हुए जब मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे। तभी उनसे एक पत्रकार ने सवाल किया था। इस पर यादव भड़के और अपने नेताओं को पत्रकार के साथ फोटो खींचवाने के लिए कहा। पत्रकार के साथ यादव की यह वार्ता सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और सोशल मीडिया यूजर यादव और पत्रकार को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना