लाइव न्यूज़ :

UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में 37 सीट, मनोज पांडेय, अभय सिंह, पूजा पाल, राकेश पांडे, राकेश प्रताप सिंह, विनोद चतुर्वेदी और आशुतोष मौर्य पर एक्शन लेंगे अखिलेश, वजह

By राजेंद्र कुमार | Updated: June 7, 2024 17:58 IST

UP Lok Sabha Elections 2024: पाला बदलने वाले सपा के सभी सातों विधायकों की विधानसभा सदस्यता खत्म कराने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को जल्दी ही पत्र भेजा भेजा जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देविधायकों ने भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी.प्रत्याशी आलोक रंजन को हार का सामना करना पड़ा था. राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं के साथ चुनाव प्रचार किया.

UP Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शुक्रवार को दिल्ली में थे, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय में जीते सांसदों के साथ बैठक कर जीत का जश्न मना रहे थे. इन जमावड़े के दौरान अखिलेश यादव ने जीतने वाले सभी सांसदों को बधाई दी और चुनाव हारने वाले पार्टी नेताओं की हौसलाअफजाई करते हुए उन्हे नए मोर्चे के लिए तैयार तैयार रहने को कहा. नया मोर्चा मतलब महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर आंदोलन करने से था.

इसी दरमियान चुनाव के पहले पार्टी से बगावत कर भाजपा के खेमे में जाने वाले तथा चुनाव लड़ रहे पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने वाले सात विधायकों का जिक्र हुआ. तो पार्टी के बागी सातों विधायकों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग पार्टी नेताओं ने की. सपा मुखिया तक भी यह बात पहुंची.

इसी के बाद यह जता दिया गया कि राज्यसभा चुनावों में और उसके बाद पाला बदलने वाले पार्टी के सैट विधायकों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और पाला बदलने वाले सपा के सभी सातों विधायकों की विधानसभा सदस्यता खत्म कराने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को जल्दी ही पत्र भेजा भेजा जाएगा.

इन विधायकों के की थी बगावत

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनावों के दौरान पार्टी के निर्देश की अनदेखी कर सपा विधायक मनोज पांडेय, अभय सिंह, पूजा पाल, राकेश पांडे, राकेश प्रताप सिंह, विनोद चतुर्वेदी और आशुतोष मौर्य ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं डाला था. इन विधायकों ने भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी, जिसके चलते पार्टी प्रत्याशी आलोक रंजन को हार का सामना करना पड़ा था.

इस चुनाव में भाजपा ने आठ सीटें अपने नाम कर ली थी तो वहीं सपा के खाते में केवल दो ही सीट आई थी. इसके बाद लोकसभा चुनाव के दौरान मनोज पांडे ने रायबरेली सीट पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं के साथ चुनाव प्रचार किया. सपा विधायक अभय सिंह ने फैजाबाद सीट पर पार्टी प्रत्याशी अवधेश प्रसाद तथा इलाहाबाद सीट पर चुनाव लड़े रहे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह के खिलाफ भी सपा विधायक पूजा पाल ने भाजपा नेताओं के साथ चुनाव प्रचार किया.

पार्टी मुख्यालय की बैठक में इस जिक्र हुआ तो कुछ नेताओं ने कहा, चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद पार्टी के बागी विधायकों को झटका लगा है और अब वह फिर से पार्टी में वापस आने के लिए माफी मांगने को तैयार हैं. पार्टी नेताओं के इस कथन पर पार्टी सभागार में मौजूद अधिकांश नेताओं ने कहा बागी विधायकों को फिर से पार्टी में वापस ना लिए जाए.

इन्हें सबक सिखाया जाए. बताया जा रहा है कि पार्टी के अधिकांश नेताओं की भावनाओं को जानने के बाद अखिलेश यादव ने सभी को आश्वस्त किया कि बागी नेताओं के खिलाफ कोई नर्मी नहीं बरती जाएगी. पार्टी के सीनियर नेताओं का कहना है कि जल्दी ही बागी विधायकों की विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४समाजवादी पार्टीBJPयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यपाल से मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, 2005 से मुख्यमंत्री थे?

भारतआप सभी के प्रति मेरा स्नेह और प्यार हमेशा बना रहेगा?, कैबिनेट की आखिरी बैठक और मंत्रियों से बातचीत के दौरान भावुक सीएम नीतीश?, वीडियो

भारतपटना पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, नितिन नबीन और विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री कौन बनेगा, करेंगे फैसला

भारतBihar New CM: सिर्फ राजनीति ही नहीं, पढ़ाई में भी आगे रहे हैं सम्राट चौधरी; पढ़ें उनका एजुकेशनल बैकग्राउंड

भारतपरिवार की महिला मुखियाओं को 2000 रुपये,  पोंगल, तमिल पुथंडु और दीपावली पर एलपीजी सिलेंडर मुफ्त?, भाजपा ने तमिलनाडु चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया, मुख्य बातें

भारत अधिक खबरें

भारत'बिहार को नया सम्राट मुबारक हो!': सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता

भारतसीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सांसद नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा भावुक पोस्ट, पढ़िए?

भारतलोकभावन में महज 7 मिनट ही रुके नीतीश कुमार?, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी के साथ पहुंचे थे?

भारतपल्टीबाजी के धुरंधर चाचा जी का इस्तीफा, बनने चले थे सियासत के खलीफा?, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कसा तंज?

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से