लाइव न्यूज़ :

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन शराबबंदी की पक्षधर, कहा- अगर शराब पीकर पति मारता है तो पत्नियां भी लाठी उठाकर मारे

By राजेंद्र कुमार | Updated: September 5, 2023 19:32 IST

राज्यपाल ने कहा कि दारू पीकर आए पति और मार खाए हमारी महिलाएं, इसलिए अगर पति दारू पीकर अपनी पत्नी को मारता है तो ऐसे शराबियों के लिए पत्नियां भी लाठी रखें और विरोध में अपने पति को उसी लाठी से जमकर पिटाई करें।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शराबबंदी की पक्षधर हैंराज्यपाल ने कहा कि दारू पीकर आए पति और मार खाए हमारी महिलाएंराज्यपाल आनंदीबेन पटेल शराब को हजार बुराइयों की जड़ मानती हैं

लखनऊ: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शराबबंदी की पक्षधर हैं। मंगलवार को सूबे के बस्ती जिले का दौरा करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शराबबंदी को लेकर अपने विचार जनता के बीच रखे। उन्होंने शराबबंदी को लेकर कहा कि शराब पीकर अगर पति अपनी पत्नी को मारता है तो पत्नियां भी लाठी उठाकर अपने पति को मारे। राज्यपाल ने कहा कि दारू पीकर आए पति और मार खाए हमारी महिलाएं, इसलिए अगर पति दारू पीकर अपनी पत्नी को मारता है तो ऐसे शराबियों के लिए पत्नियां भी लाठी रखें और विरोध में अपने पति को उसी लाठी से जमकर पिटाई करें।

महिलाओं को यह सलाह देते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिले में जहां भी दारू की भट्टी चल रही है। वहां हमारी महिलाएं जाएं और पुलिस के सहयोग से उन भट्टियों को तुड़वाए। अब जरूरत है कि हमारी महिलाएं गांव-गांव शराबबंदी को लेकर आंदोलन चलाएं।  उन्होंने यह भी कहा की शराबबंदी को लेकर दो अक्टूबर गांधी जयंती को इस अभियान की शुरुआत राजभवन से की जाएगी।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शराब को हजार बुराइयों की जड़ मानती हैं। उनका कहना है नशा परिवार की खुशहाली छीन लेता है। अगर लोग शराब और गुटखा खाना बंद नहीं करेंगे तो समाज का स्वास्थ्य नही बन सकता। 

राज्यपाल ने गुजरात की संस्था शंकूस कैंसर अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर बस्ती जिले के सोनुपार गांव में ग्रामीणों के बीच अपने यह विचार रखे। इसके साथ ही राज्यपाल आनंदी पटेल ने महिलाओं में बढ़ रहे कैंसर पर भी चिंता व्यक्त की. 

उन्होंने कहा कि 9 साल से 14 साल की बेटियों को अगर तीन साल तक टीका लगवाया जाए तो उन्हें कभी कैंसर नहीं होगा। महिलाओं को कैंसर से बचाने के लिए राज्यपाल ने दो हजार रुपए खर्च कर वैक्सीन लगवाने की सलाह ग्रामीण महिलाओं को दी।

उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगने से बेटी र्भाशय और सर्वाइकल के कैंसर जैसी बीमारी से बच जाएगी। वैक्सीन लगवाने के लिए राज्यपाल ने सरकार से अपेक्षा ना रखने ही बात भी कही। 

उन्होंने कहा कि खुद जाकर अपनी बेटी को वैक्सीन लगाएं, क्योंकि बेटी से आप प्यार करते हैं और बेटी भी आपसे प्यार करती है। इसलिए यदि आप दो हजार रुपए का टीका लगा देंगे, तो बेटी को भविष्य में बीमारी नहीं होगी और वह कैंसर जैसी बीमारी से बच जाएगी। यह आम लोगों को दायित्व है कि वह अपनी बेटी को कैंसर से बचाव का टीका लगाएं।

आबकारी राजस्व से भरता है यूपी का खजाना 

प्रदेश सरकार की राजस्व आय का सबसे बड़े स्रोत आबकारी विभाग है। शराब, बियर और वाइन की बिक्री से ही सूबे के कुल राजस्व का करीब 11 फीसदी राजस्व आता है। यहीं वजह है कि इस वित्तीय वर्ष में योगी सरकार ने 58 हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

बीते  वर्ष 2022-23 में आबकारी विभाग ने शराब, बियर और वाइन की बिक्री से 41,252.24 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया था। जबकि वर्ष 2021-22 में 36,321.12 करोड़ रुपए आबकारी राजस्व के रूप में सरकार के खजाने को प्राप्त हुए थे।

यही वजह है कि योगी सरकार शराबबंदी करने के पक्ष में नहीं है। जब बिहार सरकार द्वारा राज्य में शराबबंदी लागू की गई थी, तब यूपी में भी शराबबंदी लागू करने की मांग हुई थी, लेकिन योगी सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुई। 

टॅग्स :आनंदीबेन पटेलउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला