लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण बेहद खुशी का क्षण: योगीराज

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:22 IST

Open in App

(कॉपी में संपादकीय सुधार के साथ)

बेंगलुरू, पांच नवंबर मैसुरू के मूर्तिकार अरुण योगीराज की कई महीनों की कड़ी मेहनत आखिरकार उस समय सफल हो गयी जब शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड में भगवान शिव के धाम केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस क्षण से बेहद प्रसन्न एवं उत्साहित योगीराज ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह हमारे लिए बेहद खुशी का पल है। हमने प्रतिदिन कम से कम 14 घंटे काम कर नौ महीने की कड़ी मेहनत के बाद शंकराचार्य की प्रतिमा तैयार की।’’

एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद योगीराज (37) को एक आकर्षक नौकरी मिली थी, लेकिन मूर्ति बनाने का अपना पारंपरिक काम करने के लिए जल्द ही उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

योगीराज ने कहा कि जब सरकार ने शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित करने का फैसला किया, तो इसके लिए देशभर के मूर्तिकारों से प्रतिमा के नमूने आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘आखिरकार मेरा नमूना चुना गया और तब से प्रधानमंत्री कार्यालय निजी तौर पर इस कार्य की प्रगति की निगरानी कर रहा था।’’

उन्होंने बताया कि उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा बनाने के लिए मैसुरू में एचडी कोट से काले ग्रेनाइट के पत्थर का चयन किया और सात लोगों की एक टीम के साथ इस पर काम शुरू कर दिया।

उनके मुताबिक, 12 फुट ऊंची प्रतिमा का वजन करीब 28 टन है। प्रतिमा जुलाई में बनकर तैयार हो गयी थी, जिसके बाद इसे उत्तराखंड ले जाया गया। प्रतिमा को भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से निर्धारित स्थान पर ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि परिवार में हुए एक हादसे की वजह से वह इस कार्यक्रम में जा नहीं सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता