लाइव न्यूज़ :

Parakram Diwas 2023: पराक्रम दिवस की प्रतियोगिताओं में इस तरह भाग ले सकते हैं स्टूडेंट्स, UGC ने विश्वविद्यालयों से कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 17, 2023 17:35 IST

यूजीसी का कहना है कि विजेताओं को गणतंत्र दिवस परेड देखने का भी मौका मिलेगा। विजेताओं को यात्रा और आवास प्रदान किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्रालय MyGov प्लेटफॉर्म पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर चार गतिविधियों की मेजबानी कर रहा है।कॉलेज के छात्र 20 जनवरी तक कविता लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और सेल्फी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।यूजीसी के बयान में कहा गया है कि सर्वश्रेष्ठ 25 प्रविष्टियों में से प्रत्येक को 5,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने उच्च शिक्षण संस्थानों से अपने छात्रों को पराक्रम दिवस (Parakram Diwas) के बारे में जागरूक करने और इसके तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा है। 

23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस वर्ष स्कूल और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है और विजेताओं को गणतंत्र दिवस 2023 परेड में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय MyGov प्लेटफॉर्म पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर चार गतिविधियों की मेजबानी कर रहा है। कॉलेज के छात्र 20 जनवरी तक कविता लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और सेल्फी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। यूजीसी के बयान में कहा गया है कि सर्वश्रेष्ठ 25 प्रविष्टियों में से प्रत्येक को 5,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

छात्र निम्न दी गई चार प्रत्तियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। उनकी वेबसाइटों के लिंक नीचे दिए गए हैं: 

(1) कविता लेखन प्रतियोगिता के लिए: mygov.in/task/compose-poem-netaji-subhas-chandra-bose

(2) पोस्टर प्रतियोगिता के लिए: mygov.in/task/draw-portrait-netaji-subhas-chandra-bose

(3) निबंध प्रतियोगिता के लिए: mygov.in/task/contribution-netaji-subhas-chandra-bose-freedom-struggle-essay-writing-competition

(4) सेल्फी प्रतियोगिता के लिए: mygov.in/task/dress-subhas-chandra-bose-selfie-competition

यूजीसी का कहना है कि विजेताओं को गणतंत्र दिवस परेड देखने का भी मौका मिलेगा। विजेताओं को यात्रा और आवास प्रदान किया जाएगा।

टॅग्स :पराक्रम दिवसयूजीसीDefense Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबनारस और लखनऊ यूनिवर्सिटी में थम नहीं रही रैगिंग की शिकायतें, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन की एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

भारतदो मुद्दों पर नाराज है प्रधानमंत्री कार्यालय?

भारतFake Universities List in India: यूजीसी ने जारी की 'फर्जी यूनिवर्सिटी' की लिस्ट, दिल्ली 12 इंस्टीट्यूट के साथ सबसे ऊपर

भारतसुप्रीम कोर्ट के द्वारा यूजीसी पर रोक लगाए जाने के बाद भी बिहार में टीएमबीयू ने लागू कर दिया यूजीसी, विरोध के बाद लिया वापस

भारतसुप्रीम कोर्ट ने नए UGC नियमों के लागू होने पर लगाई रोक, कहा- इनमें स्पष्टीकरण की ज़रूरत है

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र