लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Polls 2024: पीएम मोदी के पास न घर है, न कार, हैं तो केवल 52,000 रुपये कैश, पढ़ें उनकी संपत्ति का संपूर्ण ब्यौरा

By रुस्तम राणा | Updated: May 14, 2024 18:52 IST

पीएम मोदी के भारतीय स्टेट बैंक में दो खाते हैं। जहां एसबीआई की गांधीनगर शाखा में उनके 73,304 रुपये जमा हैं, वहीं एसबीआई की वाराणसी शाखा में केवल 7,000 रुपये हैं। प्रधानमंत्री के पास एसबीआई में 2,85,60,338 रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट भी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 3.02 करोड़ रुपये की चल संपत्ति हैइसके साथ ही 52,920 रुपये नकद हैं और उनके पास जमीन, घर या कार नहीं हैपीएम मोदी की कर योग्य आय वित्तीय वर्ष 2018-19 में 11 लाख रुपये से दोगुनी होकर 2022-23 में 23.5 लाख रुपये हुई

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी संसदीय सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पीएम मोदी के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 3.02 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, 52,920 रुपये नकद हैं और उनके पास जमीन, घर या कार नहीं है। हलफनामे में आगे दिखाया गया है कि पीएम मोदी की कर योग्य आय वित्तीय वर्ष 2018-19 में 11 लाख रुपये से दोगुनी होकर 2022-23 में 23.5 लाख रुपये हो गई है।

पीएम के बैंक खाते में इतने रुपये हैं जमा

पीएम मोदी के भारतीय स्टेट बैंक में दो खाते हैं। जहां एसबीआई की गांधीनगर शाखा में उनके 73,304 रुपये जमा हैं, वहीं एसबीआई की वाराणसी शाखा में केवल 7,000 रुपये हैं। प्रधानमंत्री के पास एसबीआई में 2,85,60,338 रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट भी है। पीएम के पास 2,67,750 रुपये की चार सोने की अंगूठियां भी हैं। पीएम मोदी, जिन्होंने पहली बार 2014 में एनडीए के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में वाराणसी से चुनाव लड़ा था, इस सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं, जहां चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होगा।

नामांकन दाखिल में कई भाजपा के दिग्गज नेता रहे मौजूद

मंगलवार को जब पीएम मोदी वाराणसी जिला कलेक्टरेट में अपना नामांकन दाखिल करने गए तो उनके साथ बीजेपी के कई दिग्गज भी मौजूद थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा उन नेताओं में शामिल थे जिन्हें प्रधानमंत्री के साथ देखा गया था। पीएम मोदी के साथ उनके चार प्रस्तावक पंडित गणेश्वर शास्त्री, लालचंद कुशवाहा, बैजनाथ पटेल और संजय सोनकर भी थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की