लाइव न्यूज़ :

ऊंट तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, 33 ऊंटों को मुक्त कराया

By भाषा | Updated: May 29, 2021 19:19 IST

Open in App

भरतपुर, 29 मई राजस्थान पुलिस ने राज्य पशु ऊंट की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 33 ऊंटों को मुक्त करवाया। इन ऊंटों को हरियाणा ले जाया जा रहा था।

भरतपुर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को थाना सीकरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ऊंटों को तस्करी कर पैदल हरियाणा की तरफ ले जा रहे हैं। इस सूचना पर सीकरी थाना के एएसआई रामकिशन सिंह मय जाप्ता पहुंचे तो कुछ व्यक्ति ऊंटों को पैदल ले जाते हुए दिखाई दिए।

पुलिस की घेराबंदी के दौरान दो लोग भागने में सफल रहे लेकिन पुलिस ने मौके से दो आरोपियों अखलेश रैवारी ओर आदिल मेव को पकड़ लिया।

अखलेश अलवर जिले व आदिल हरियाणा के नूंह मेवात जिले का रहने वाला है। इन दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 33 ऊंटों को मुक्त कराया गया।

आरोपियों के खिलाफ सीकरी थाने में ऊंट वध प्रतिषेध अधिनियम व अस्थाई प्रवजन निर्यात अधिनियम में मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा