लाइव न्यूज़ :

Tripura Assembly Elections 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न, मतदान केंद्रों में ईवीएम हुईं सील

By रुस्तम राणा | Updated: February 16, 2023 18:59 IST

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गिट्टे किरणकुमार दिनकर राव ने कहा कि गुरुवार को शाम 4 बजे तक त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 28.13 लाख मतदाताओं में से लगभग 81% ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Open in App
ठळक मुद्देआयोग ने कहा- हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहाचुनाव आयोग के आकड़ों के अनुसार, शाम 4 बजे तक करीब 81 फीसदी वोटिंग हुई 60 विधानसभा वाले इस राज्य के विधानसभा चुनाव का परिणाम 2 मार्च को आएगा

Tripura Assembly Elections 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को हुआ मतदान संपन्न हो गया है। मतदान केंद्रों पर ईवीएम को सील कर सुरक्षित किया जा रहा है। शाम 4 बजे तक करीब 81 फीसदी वोटिंग हुई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गिट्टे किरणकुमार दिनकर राव ने कहा कि गुरुवार को शाम 4 बजे तक त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 28.13 लाख मतदाताओं में से लगभग 81% ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा।

मतदान के दौरान हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में माकपा के एक नेता और वामपंथी पार्टी के दो पोलिंग एजेंटों सहित कम से कम तीन लोग घायल हो गए। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गई थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद त्रिपुरा कांग्रेस और भाजपा को उनके अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किए गए अपने स्वयं के दलों के "पक्ष में वोट की अपील" के लिए नोटिस भेजा गया है। दोनों पक्षों को इसी तरह के पत्र भेजे गए थे और उन्हें "जल्द से जल्द सुधारात्मक कार्रवाई करने" के लिए कहा गया था और शुक्रवार शाम 5 बजे तक उल्लंघन के लिए अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा गया था।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में 259 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्यमंत्री माणिक साहा नगर बोरोदावली से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने आशीष कुमार साहा को मैदान में उतारा है। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।

टॅग्स :त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023त्रिपुराचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?