लाइव न्यूज़ :

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त भाषा की अलग-अलग फाइलों से मंगलवार की शाम छह बजे तक जारी प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं-

संसद41 तीसरी लीड स्थगित लोस

पेगासस और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

नयी दिल्ली: पेगासस जासूसी मामला और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

खेल32 खेल ओलंपिक हॉकी भारत दूसरी लीड पुरुष

बेल्जियम ने तोड़ा भारत का स्वर्णिम सपना, कांसे की उम्मीद बरकरार

तोक्यो: भारतीय पुरूष हॉकी टीम का 41 साल बाद ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का सपना मंगलवार को यहां बेल्जियम के हाथों अंतिम चार में 2-5 से करारी हार के साथ टूट गया लेकिन तोक्यो खेलों में टीम अब भी कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई है जिसके लिये उसका सामना जर्मनी से होगा।

दि30 विपक्ष दूसरी लीड बैठक

पेगासस मामले पर राहुल व विपक्षी नेताओं ने बैठक की, साझा रणनीति और एकजुटता पर जोर दिया

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने पेगासस जासूसी मामला, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर मंगलवार को बैठक की जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने और दबाव बनाने के लिए वे एकजुट होकर साझा रणनीति पर काम करेंगे।

दि39 मोदी गरीब कल्याण गुजरात

गरीबों के सशक्तीकरण को आज सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है सरकार: मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के सशक्तीकरण को आज सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाखों परिवारों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है।

दि68 सीबीएसई तीसरी लीड परिणाम

सीबीएसई की 10वीं कक्षा के परिणामः रिकार्ड 99.04 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

नयी दिल्ली: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा के मंगलवार को घोषित परिणामों में अब तक के सर्वाधिक 99.04 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। लड़कों के मुकाबले 0.35 प्रतिशत अधिक लड़कियां उत्तीर्ण हुईं।

दि67 विपक्ष नीतीश

पेगासस मामले पर नीतीश का बयान स्वागत योग्य, संसद में विपक्ष के साथ खड़े हो जद(यू): कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि पेगासस जासूसी मामले की जांच की पैरवी किए जाने संबंधी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बयान स्वागत योग्य है और अब उनकी पार्टी जनता दल (यू) को इस मुद्दे पर संसद में विपक्ष के साथ खड़े होना चाहिए।

संसद40 तृणमूल टिप्पणी रास

तृणमूल सदस्य की टिप्पणी पर बिफरे सत्ता पक्ष के सदस्य, की गई माफी की मांग

नयी दिल्ली: राज्यसभा में मंगलवार को सत्ता पक्ष के सदस्यों ने तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य की कथित टिप्पणी को लेकर आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने सदन में विधेयक पारित करने के तरीके की तुलना ‘‘पापड़ी चाट’’ बनाए जाने से की थी। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने तृणमूल सदस्य से माफी की मांग की।

खेल28 खेल मोदी ओलंपिक

नये भारत का बढ़ता आत्मविश्वास ओलंपिक में नजर आया : प्रधानमंत्री मोदी

अहमदाबाद: तोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि नये भारत का बढ़ता आत्मविश्वास हर खेल में नजर आया जहां खिलाड़ियों का आत्मविश्वास चरम पर था।

अर्थ45 नीति लीड बिजली

नीति आयोग ने की सरकारी बिजली वितरण कंपनियों के कामकाज, वित्तीय स्वायत्तता की वकालत

नयी दिल्ली: नीति आयोग ने सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली वितरण कंपनियों के कामकाज और वित्तीय मामलों में अधिक स्वायत्तता की वकालत की है। उसने कहा है कि वितरण कंपनियों की सफलता के लिये कंपनी और राज्य के बीच स्पष्ट विभाजन जरूरी है।

वि13 अमेरिका भारत लीड ब्लिंकन

भारत, अमेरिका के कई साझे हित और मूल्य हैं : बाइडन प्रशासन

वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच आर्थिक, कारोबारी और जलवायु परिवर्तन पर सहयोग तथा क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर कई साझे हित एवं मूल्य हैं और अमेरिकी विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन की हालिया भारत यात्रा के दौरान इस बात को दोहराया गया। विदेश विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें:

वि16 मस्तिष्क-पर्यावरण-लेटना

करवट लेकर लेटने से बाहरी दुनिया से संपर्क कम हो जाता है, भीतर की अनुभूति होती है प्रबल

डेविड आई शोर: प्रोफेसर, साइकोलॉजी, न्यूरोसाइंस एंड बिहेवियर, मैकमास्टर यूनिवर्सिटी

टोरंटो: आप अपने सिर के चारों ओर मच्छर के भिनभिनाने की आवाज से परेशान हैं, अचानक यह आवाज आना बंद हो जाती है। आप अपनी त्वचा पर हलकी सी चुभन महसूस करते हैं और अगले ही क्षण ‘चटाक’ की आवाज के साथ उस छोटे से जीव की जीवनलीला समाप्त।

वि20 ब्रिटेन-माउंटबेटन-डायरी

गुप्त इतिहास : माउंटबेटन के कुछ दस्तावेज जारी, शेष तक पहुंचना अभी बाकी

जेनी हॉकिंग : एमेरिटस प्रोफेसर, मोनाश विश्वविद्यालय

मेलबर्न: दशकों से शाही परिवार की ऐतिहासिक सामग्री का एक विशाल संग्रह ब्रिटेन में चुपचाप जारी कर दिया गया है। यह 1920 से 1968 तक लॉर्ड लुइस माउंटबेटन और उनकी पत्नी लेडी एडविना की डायरियां हैं।

महारानी विक्टोरिया के अंतिम परपोते और प्रिंस फिलिप के चाचा और प्रिंस चार्ल्स के पर-चाचा के रूप में माउंटबेटन का क्वीन एलिजाबेथ के दरबार में खास प्रभाव था।

वि24 भविष्य की धरती

500 साल बाद कैसी होगी पृथ्वी?

माइकल ए लिटिल, बिंघमटन यूनिवर्सिटी और विलियम डी मैकडोनाल्ड, बिंघमटन यूनिवर्सिटी

न्यूयॉर्क: वैज्ञानिक भविष्य के बारे में कुछ सटीक पूर्वानुमान लगा सकते हैं। लेकिन अब से 500 साल बाद पृथ्वी कैसी होगी इसका अनुमान लगाना एक मुश्किल काम है क्योंकि इसमें कई कारक शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए