लाइव न्यूज़ :

टॉम क्रूज ने बर्मिंघम में आशा भोंसले के रेस्तरां में भारतीय व्यंजनों का लिया आनंद

By भाषा | Updated: August 23, 2021 21:30 IST

Open in App

महान गायिका आशा भोंसले ने सोमवार को कहा कि वह इंग्लैंड के बर्मिंघम में स्थित अपने रेस्तरां में हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज को देखकर काफी खुश हैं। 87 वर्षीय दिग्गज गायिका ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर ‘मिशन : इम्पॉसिबल’ स्टार टॉम क्रूज की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह बर्मिंघम के 'आशा' रेस्तरां के बाहर दिखाई दे रहे हैं। आशा भोंसले ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘मुझे यह सुनकर बहुत खुशी हुई कि श्रीमान टॉम क्रूज़ ने आशा रेस्तरां में अपने भोजन का आनंद लिया और मैं आशा करती हूं कि वह जल्द ही फिर से आएंगे।’’ एक समाचार वेबसाइट के मुताबिक 59 वर्षीय अभिनेता ने रेस्तरां में भारतीय व्यंजन का आनंद लिया और चिकन टिक्का मसाला का लुत्फ उठाया। टॉम क्रूज इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘मिशन : इम्पॉसिबल 7’की शूटिंग बर्मिंघम में कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

भारत अधिक खबरें

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला