Oscar 2024: क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर, एम्मा स्टोन ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: March 11, 2024 06:52 AM2024-03-11T06:52:37+5:302024-03-11T09:24:35+5:30

96वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित अन्य श्रेणियों में कुल सात पुरस्कार जीते। इस फिल्म ने कुल 13 नामांकन प्राप्त किये थे।

Oscar 2024: Robert Downey Jr. wins Best Supporting Actor Oscar for 'Oppenheimer' | Oscar 2024: क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर, एम्मा स्टोन ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

फाइल फोटो

Highlights96वें ऑस्कर पुरस्कार में क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' ने मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्काररॉबर्ट डाउनी जूनियर ने 'ओपेनहाइमर' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर जीतावहीं एम्मा स्टोन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया

लॉस एंजिल्स: 96वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह सोमवार को ओवेशन हॉलीवुड में धूमधाम से संपन्न हुआ। क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित अन्य श्रेणियों में कुल सात पुरस्कार जीते। नोलन और अभिनेता सिलियन मर्फी और रॉबर्ट डाउनी जूनियर को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला।

वहीं एम्मा स्टोन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया। ऑस्कर के इस साल के फिल्मी समारोह में भी सिनेमा से जुड़ी नई-नई उपलब्धियों का सम्मान हुआ।

फिल्म 'ओपेनहाइमर' ने इस साल कुल 13 नामांकन प्राप्त किए। उसके बाद 11 नामांकनों के साथ फिल्मस 'पुअर थिंग्स' सबसे आगे रही। 'किलर्स ऑफ़ द फ्लावर मून' को दस नामांकन मिले, जबकि 'बार्बी' को आठ नामांकन मिले, जिनमें ग्रेटा गेरविग के लिए सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा और मार्गोट रॉबी के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म शामिल हैं। जिमी किमेल चौथी बार 96वें अकादमी पुरस्कारों की मेजबानी कर रहे हैं। ऑस्कर में इस साल जिन फिल्मों को अलग-अलग श्रेणियों में नामांकन मिला, वो इस प्रकार हैं।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म
अमेरिकन फिक्शन
एनाटॉमी ऑफ़ ए फ़ॉल
बार्बी
होल्डओवर
किलर ऑफ़ द फ्लावर मून
मैस्ट्रो
ओप्पेन्हेइमेर
पास्ट लाइव
पुअर थिंग्स
द जोन ऑफ इंटरेस्ट

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
जस्टिन ट्राइट - एनाटॉमी ऑफ़ ए फ़ॉल
मार्टिन स्कॉर्सेज़ - किलर ऑफ़ द फ्लावर मून
क्रिस्टोफर नोलन - ओपेनहाइमर
योर्गोस लैंथिमोस - पुअर थिंग्स
जोनाथन ग्लेज़र - द जोन ऑफ इंटरेस्ट

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
ब्रैडली कूपर - मैस्ट्रो
कोलमैन डोमिंगो - रस्टिन
पॉल जियामाटी - द होल्डओवर्स
सिलियन मर्फी - ओपेनहाइमर
जेफरी राइट - अमेरिकन फिक्शन

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
एनेट बेनिंग - न्याद
लिली ग्लैडस्टोन - किलर ऑफ़ द फ्लावर मून
सैंड्रा हुलर - एनाटॉमी ऑफ़ ए फ़ॉल
केरी मुलिगन - उस्ताद
एम्मा स्टोन - पुअर थिंग्स

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता
स्टर्लिंग के. ब्राउन - अमेरिकन फिक्शन
रॉबर्ट डी नीरो - किलर ऑफ़ द फ्लावर मून
रॉबर्ट डाउनी जूनियर - ओपेनहाइमर (विजेता)
रयान गोसलिंग - बार्बी
मार्क रफ़ालो - पुअर थिंग्स

Web Title: Oscar 2024: Robert Downey Jr. wins Best Supporting Actor Oscar for 'Oppenheimer'

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे