लाइव न्यूज़ :

तीन साल भाजपा के मुख्यमंत्री और दो साल शिवसेना से कोई सीएम बने, केंद्रीय मंत्री आठवले ने संजय राउत को दिया सुझाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 18, 2019 18:04 IST

आठवले ने कहा कि मैंने एक समझौते के बारे में शिवसेना सांसद संजय राउत जी से बात की थी। मैंने उन्हें 3 साल (बीजेपी से सीएम) और 2 साल (शिवसेना से सीएम) का फॉर्मूला सुझाया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सहमत होती है तो शिवसेना इस बारे में सोच सकती है। मैं बीजेपी के साथ इस पर चर्चा करूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देरिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र में जल्द ही भाजपा की सरकार बनेगी।आठवले ने कहा कि शाह ने उनसे कहा है कि महाराष्ट्र में जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

महाराष्ट्र में खींचतान जारी है। हर नेता कुछ नया फार्मूला लेकर आ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष से आज राकांपा प्रमुख शरद पवार मिलने पहुंचे। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है। 

इस बीच खबर है कि केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने एक फार्मूला सुझाया है। आठवले ने कहा कि मैंने एक समझौते के बारे में शिवसेना सांसद संजय राउत जी से बात की थी। मैंने उन्हें 3 साल (बीजेपी से सीएम) और 2 साल (शिवसेना से सीएम) का फॉर्मूला सुझाया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सहमत होती है तो शिवसेना इस बारे में सोच सकती है। मैं बीजेपी के साथ इस पर चर्चा करूंगा।

 

महाराष्ट्र में राकांपा, कांग्रेस और शिवसेना के बीच सरकार बनाने के लिए जारी चर्चाओं के बीच रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र में जल्द ही भाजपा की सरकार बनेगी। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए आठवले ने कहा कि शाह ने उनसे कहा है कि महाराष्ट्र में जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

आठवले ने संवाददाताओं से कहा, 'मैंने महाराष्ट्र के सियासी संकट पर केंद्रीय शाह से बात की थी और उनसे कहा था कि अगर वह हस्तक्षेप करेंगे तो राज्य में कोई बीच का रास्ता अवश्य निकल जाएगा. मेरे यह कहने पर शाह ने मुझसे कहा कि आप फिक्र मत करिए, जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

भाजपा और शिवसेना एक साथ आकर महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगी। पहले शिवसेना से की थी अपील बता दें कि गत 29 अक्तूबर को आठवले ने शिवसेना से अपील की थी कि वह मुख्यमंत्री पद की अपनी मांग को ज्यादा लंबा नहीं खींचे और उसे उप मुख्यमंत्री पद लेने के लिए सहमत हो जाना चाहिए।

आठवले ने उद्धव ठाकरे से अपील करते हुए कहा था कि मुझे नहीं लगता कि शिवसेना को मुख्यमंत्री का पद मिलेगा, लेकिन वह महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट के ज्यादा विभाग और केंद्र में एक अतिरिक्त मंत्री पद ले सकते हैं। फिर से चुनाव बीजेपी-शिवसेना के लिए नुकसान करेंगे।

आठवले ने आगे कहा, अगर राज्य में (सरकार बनाने को ले कर चल रहा गतिरोध दूर न होने की स्थिति में) फिर से चुनाव होते हैं तो यह बीजेपी और शिवसेना के लिए बड़ा नुकसान होगा। बीजेपी को भी शिवसेना की मांग पर विचार करना चाहिए। अठावले ने कहा था कि शिवसेना का (सरकार बनाने के लिए) कांग्रेस और एनसीपी के साथ जाना भी अच्छा नहीं लगेगा।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019मोदी सरकारशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे