लाइव न्यूज़ :

नोएडा में कोविड-19 के मामलों में आ रही है कमी, संक्रमण के 14 नए मामले

By भाषा | Updated: June 12, 2021 13:08 IST

Open in App

नोएडा, 12 जून नोएडा में कोविड-19 के मामलों में धीरे-धीरे कमी आ रही है। जिले में शनिवार को कोविड-19 के 14 नए मामले आए और पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि नए मामलों के साथ नोएडा में संक्रमितों की कुल संख्या 62,816 हो गयी है जबकि संक्रमण की वजह से अब तक 466 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 59 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी।

उन्होंने बताया कि नोएडा में विभिन्न अस्पतालों और गृह-पृथकवास में 251 मरीज उपचाराधीन हैं। अब तक कुल 62,254 लोग कोरोना वायरस संक्रमण को मात दे चुके हैं।

उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने और साफ सफाई का ध्यान रखने तथा जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos