लाइव न्यूज़ :

देश में संचालित हैं 50 हजार से अधिक ‘आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर’

By भाषा | Updated: November 20, 2020 12:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में भर में 50 हजार से अधिक ‘आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर’ (एचडब्ल्यूसी) संचालित हैं जहां 28.10 करोड़ से ज्यादा लोग स्वास्थ्य सेवा ले चुके हैं।

मंत्रालय का यह भी कहना है कि दिसंबर, 2022 तक 1.50 लाख एचडब्ल्यूसी स्थापित किए जाने हैं। एचडब्ल्यूसी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा के मकसद से स्थापित किए गए हैं।

उसकी ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 50 हजार से अधिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित हो चुके हैं यानी तय लक्ष्य का एक तिहाई केंद्र अस्तित्व में आ चुके हैं। इससे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा की सुविधाओं में सुधार हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘योजना, सभी स्तरों पर निगरानी, प्रक्रियाओं के मानकीकरण और स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण में केंद्र एवं राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के साझा प्रयासों से यह संभव हुआ है कि आज हम यहां तक पहुंचे हैं।’’

उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और आशाकर्मियों को उनके समर्पण और सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

मंत्री ने कहा, ‘‘ये लोग स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने की व्यवस्था की बुनियाद हैं। कोरोना काल में इनका योगदान अनुकरणीय रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर