लाइव न्यूज़ :

'मेरी जान को खतरा था': केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने तेज प्रताप यादव को प्रदान की वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 9, 2025 15:55 IST

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तेज प्रताप यादव को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। गृह मंत्रालय के इस निर्णय के बाद अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के हाथों में होगी।

Open in App

पटना: जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इस संबंध में तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि मुझे खतरा है। ये लोग मुझे मरवा भी देंगे। सब दुश्मन लगे हुए हैं। यह पूछे जाने पर कि तेजस्वी का आज जन्मदिन है, इसपर तेज प्रताप यादव ने कहा कि जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, उज्ज्वल भविष्य हो, आशीर्वाद है।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तेज प्रताप यादव को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। गृह मंत्रालय के इस निर्णय के बाद अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के हाथों में होगी। इसके तहत इनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के 11 कमांडो तैनात रहेंगे। 

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में तेज प्रताप की सुरक्षा संबंधित रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी थी। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया हैं। वाई प्लस सुरक्षा श्रेणी भारत में दी जाने वाली एक महत्वपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था है, जिसके तहत इस श्रेणी में 11 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं। जिसमें 1 या 2 एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) कमांडो या उनके समकक्ष सीआरपीएफ/सीआईएसएफ के प्रशिक्षित कमांडो शामिल रहते हैं। 

वहीं, 4 से 5 सशस्त्र पुलिसकर्मी (स्टेट पुलिस या सीआरपीएफ) स्टेटिक गार्ड के रूप में आवास पर तैनात रहते हैं। 4 से 5 सशस्त्र पुलिसकर्मी (एस्कॉर्ट और पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) शिफ्ट में तैनात रहते हैं। यह सुरक्षा 24 घंटे प्रदान की जाती है। यह सुरक्षा मुख्य रूप से केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और रॉ की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर दी जाती है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहार विधानसभा चुनाव 2025Ministry of Home Affairs
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतLand-for-jobs-scam case: अदालत ने ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में तेज प्रताप यादव के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए

भारतLand for Job Case: दिल्ली पहुंचे लालू-राबड़ी, लैंड फॉर जॉब केस में होगी पेशी

भारतआपको लड्डू-मिठाई ही खाना है तो तेज प्रताप यादव जी के घर जाकर खा सकते हैं?, मंत्री लखेंद्र पासवान ने लालू यादव के बड़े बेटे को दी बधाई

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना