लाइव न्यूज़ :

दक्षिण दिल्ली में मीट की दुकान चलाने वाले की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: March 24, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी में कथित तौर पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों ने मीट की दुकान चलाने वाले 34 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतक का नाम दलीप उर्फ कुणाल है जिसे शरीर पर कई गोलियां लगीं और पोस्टमार्टम के बाद यह पता चल पाएगा कि उसे कितनी गोलियां मारी गई थीं।

पुलिस ने कहा कि घटना मंगलवार देर रात को हुई थी और सूचना बत्रा अस्पताल से मिली थी जहां दलीप को गोली लगने के बाद ले जाया गया था।

उन्होंने कहा कि दलीप को अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, “जांच के दौरान पता चला कि मृतक दक्षिणपुरी इलाके में मांस की एक दुकान चलाता था और रात लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर जब वह अपनी दुकान के पास खड़ा था, कुछ लोग मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने उस पर अवैध हथियारों से गोलियां चलाईं।”

उन्होंने कहा कि घटना के बाद आरोपी भाग निकले और दुकान के मालिक को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक दलीप शहर के मदनगीर का निवासी था और हत्या तथा लूटपाट समेत सात मामलों में संलिप्त रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है