लाइव न्यूज़ :

अंतरिक्ष विभाग को बजट में 13,949 करोड़ रुपये मिले, पिछले वित्त वर्ष से 4,449 करोड़ रुपये अधिक

By भाषा | Updated: February 1, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी बजट में अंतरिक्ष विभाग को 13,949 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं, जिसमें से 8,228 करोड़ रुपये पूंजी व्यय के लिए चिह्नित किये गये हैं।

अंतरिक्ष विभाग के तहत नवगठित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के लिए 700 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अपने बजट भाषण में कहा, ‘‘अंतरिक्ष विभाग के तहत आने वाला पीएसयू न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड, पीएसएलवी-सीएस51 का प्रक्षेपण करेगा जो ब्राजील के अमेजोनिया उपग्रह को और कुछ छोटे भारतीय उपग्रहों को अंतरिक्ष में लेकर जाएगा।’’

अंतरिक्ष विभाग को 2021-22 के बजट में 13,949.09 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं, जिसमें से 8,228.63 करोड़ रुपये पूंजी व्यय के लिए आवंटित किये गये हैं।

यह आवंटन 2019-20 के आवंटन से करीब 900 करोड़ रुपये ज्यादा और वित्त वर्ष 2020-21 के आवंटन से करीब 4,449 करोड़ रुपये अधिक है।

पिछले साल अंतरिक्ष विभाग के लिए 13,479.47 करोड़ रुपये आवंटित किये गये थे, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 9,500 करोड़ रुपये कर दिया गया। 2019-20 में विभाग को 13,017.61 करोड़ रुपये आवंटित किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित