लाइव न्यूज़ :

देश की पहली इंडियन पिकल बॉल लीग का शुभारंभ, 6 टीमें कर रही हैं प्रतिभाग, सीएम ने रेखा गुप्ता ने ट्रॉफी का किया अनावरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2025 20:56 IST

खेल मंत्रालय के अधीन इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (आईपीए) द्वारा स्वीकृत इस लीग के पहले संस्करण में छह फ्रेंचाइजी टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।

Open in App

Indian Pickleball League 2025: इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आज देश की पहली इंडियन पिकल बॉल लीग का शुभारंभ किया। 1 से 7 दिसंबर 2025 तक इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के के.डी. जाधव इंडोर हॉल में आयोजित यह सप्ताह-भर का आयोजन भारत की पहली प्रोफेशनल पिकलबॉल लीग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करेगा।

लीग का उद्घाटन दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार (01 दिसंबर) को किया। इस मौके पर उन्होंने सभी टीमों और खिलाड़ियों को ढेरों शुभकामनाएं दीं। ट्रॉफी अनावरण करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत में खेल हमेशा जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में खेल संस्कृति को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि पिकलबॉल एक नया उभरता खेल है और दिल्ली सरकार इसे स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करने की दिशा में कदम उठाएगी, ताकि अधिक बच्चे इस खेल से जुड़ सकें।

खेल मंत्रालय के अधीन इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (आईपीए) द्वारा स्वीकृत इस लीग के पहले संस्करण में छह फ्रेंचाइजी टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। इन छह टीमों में बेंगलुरु ब्लास्टर्स, हैदराबाद रॉयल्स, चेन्नई सुपर वॉरियर्स, मुंबई स्मैशर्स, कैपिटल वॉरियर्स और लखनऊ लेप‌र्ड्स शामिल हैं। ट्रॉफी का विधिवत समापन 7 दिसंबर को होगा। 

टॅग्स :रेखा गुप्ताखेलMinistry of Sports
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना