लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सक्रिय होंगे अब सपा मुखिया अखिलेश यादव, अगले हफ्ते मालेगांव और धुले का करेंगे दौरा

By राजेंद्र कुमार | Updated: October 10, 2024 20:50 IST

सपा महाराष्ट्र की 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती हैं। महाराष्ट्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी से साथ बीते अगस्त में सपा मुखिया अखिलेश यादव की इस संबंध में लंबी गुफ़्गू भी हुई थी।

Open in App

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की मुहिम के तहत अखिलेश यादव की नजर अब अखिलेश यादव की नज़र महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव पर है। सपा महाराष्ट्र की 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती हैं। महाराष्ट्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी से साथ बीते अगस्त में सपा मुखिया अखिलेश यादव की इस संबंध में लंबी गुफ़्गू भी हुई थी।

इसी के बाद पार्टी के चार वरिष्ठ नेताओं को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया और अब अखिलेश यादव ने खुद अगले हफ्ते महाराष्ट्र के दौरे पर जाने का कार्यक्रम बना लिया है। पार्टी नेताओं के अनुसार, अखिलेश दो दिनों तक अलग-अलग इलाकों का दौरा कर वह चुनावी तैयारी का जायज़ा लेंगे. इस दौरान वह पहले मालेगांव जाएंगे। फिर वे धुले का दौरा करेंगे।

महाराष्ट्र में यहां जाएंगे अखिलेश :  

महाराष्ट्र में अखिलेश यादव मालेगांव और धुले जाने का कार्यक्रम बेहद सोच समझ का बनाया गया है। मालेगांव सेंटर सीट और धुले सिटी पर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायक पिछली बार चुनाव जीते थे। सपा का भी इन दोनों सीटों पर अच्छा खासा वोट बैंक है। अखिलेश यादव इन दोनों सीटों से महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार की शुरुआत कर यह संदेश देना चाहते हैं कि मुस्लिम समाज के वह नेचुरल लीडर हैं। 

भले ही उन्हे कश्मीर की जनता ने विधानसभा चुनावों में वोट नहीं दिया लेकिन यूपी सहित उत्तर भारतीय लोग उन्हें पसंद करते हैं। इसी सोच के तहत उन्होंने एआईएमआईएम के प्रभाव वाली सीटों से अपना चुनाव प्रचार शुरू करने का फैसला किया है, ताकि ओवैसी को भी महाराष्ट्र में सपा की ताकत का अहसास कराया जा सके। इसके साथ अखिलेश यादव महा विकास अघाड़ी को भी यह बताना चाहते हैं कि महाराष्ट्र में सपा की अनदेखी करना उसको भारी पड़ सकता है, इसलिए सपा को भी महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में मांगी गई सीटों को देने पर विचार किया जाए।

कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी को संदेश : 

सपा ने महाराष्ट्र की 12 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तय की हैं। यह सीटें मुंबई, भिवंडी, मालेगांव, धुलिया, बरसोवा, बैकला, ठाणे और औरंगाबाद की हैं। मुंबई की मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से अबू आजमी फिर चुनाव लड़ेंगे, जबकि बीते विधानसभा चुनाव में जीते विधायक रईस शेख़ को फिर उसी सीट से चुनाव लड़ाने का सुझाव पार्टी नेताओं से अखिलेश को दिया है। पिछले चुनाव में भिवंडी पूर्व से रईस शेख़ और मानखुर्द शिवाजी नगर से अबु आजमी चुनाव जीते थे।

इस दो सीटों के अलावा दस अन्य सीटों पर इस बार सपा की दावेदारी है। महाराष्ट्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाले नेताओं के नाम अखिलेश यादव को दे रखे हैं। अब महाराष्ट्र के दौरे के दौरान अखिलेश यादव कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी के नेताओं से साथ इस संबंध में बात करेंगे।

फिलहाल यह तय है कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में अखिलेश पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतरेंगे। अगर कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी उन्हे पर्याप्त सीट नहीं देगी तो अखिलेश अकेले ही वहां चुनाव लड़ेंगे। संबंध में अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं के साथ आज लंबी चर्चा की है।

इस चर्चा में यह तय हुआ है कि सपा देश में तीसरे नंबर की पार्टी बन चुकी है, इसलिए अब किसी भी राज्य में वह अपने उम्मीदवारों के लिए सीट मांगने के लिए कांग्रेस और अन्य दलों के सामने हाथ नहीं फैलाएगी, बल्कि अपनी डिमांड बताकर सीटों के लिए वार्ता करेंगी। अब देखना यह है कि अखिलेश यादव के इस तेवर के साथ कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी उनके लिए कितनी सीटें छोड़ती है। 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?