लाइव न्यूज़ :

स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के मकसद से एसडीएमसी ने शुरू कीं पहल

By भाषा | Updated: November 30, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अपनी रैंकिंग में सुधार करने के प्रयासों के तहत कई पहल शुरू की हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि निगम ने कचरे को उसके स्थान पर ही अलग करने, सामुदायिक खाद बनाने, जागरुकता अभियान और सार्वजनिक स्थानों के सौंदर्यीकरण के लिए कबाड़ सामग्री का उपयोग करने सहित कई पहल शुरू की हैं।

ये प्रयास दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बाद हुए हैं। सर्वेक्षण में 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले 48 शहरों में एसडीएमसी ने 31वां स्थान हासिल किया है।

एसडीएमसी ने अब नजफगढ़ जोन में द्वारका के बेवर्ली पार्क सीजीएचएस सोसाइटी में अपशिष्ट संग्रह प्रबंधन प्रणाली का उपयोग करके कूड़े को उसके स्थान पर अलग करने का काम शुरू कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 'स्वच्छ नगर ऐप' की मदद से एक एजेंसी द्वारा हर घर से अलग किया गया कचरा एकत्र किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि काम को सही तरीके से अंजाम देने के लिए 'जियो-टैगिंग' की मदद से समय पर कचरा संग्रहकर्ताओं का डेटा उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके साथ ही नजफगढ़ जोन में प्लास्टिक की थैलियों को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर प्लास्टिक की बोतलों में भरकर इनके निपटान की पहल भी की गई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए द्वारका सेक्टर 29 के एमआरएफ सेंटर की दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos