लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में फिर उठी सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग, गहलोत-पायलट समर्थक सक्रिय हुए

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: June 11, 2019 07:50 IST

सचिन पायलट अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने में लगे हैं, जबकि उनके समर्थक निरंतर उन्हें सीएम बनाने के लिए सियासी दबाव बना रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देप्र्रदेश में गहलोत और पायलट समर्थकों के बीच एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष गतिविधियां, बयानबाजी जारी है.सचिन पायलट अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने में लगे हैं

 10 जून लोकसभा चुनाव के बाद से राजस्थान की राजनीति करवट बदल रही है. लगता है प्रदेश में एक बार फिर जोशी-माथुर सियासी समय लौट आया है. पिछले दो दशक से प्रदेश में कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत और भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एकछत्र राज रहा है, लेकिन अब सियासी हालात बदल रहे हैं.

जहां भाजपा में राजे के बजाए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जैसे किसी और नेता को आगे बढ़ाने की संभावना है, वहीं कांग्रेस में सचिन पायलट के समर्थक ऐसा राजनीतिक अवसर गंवाना नहीं चाहते हैं और इसीलिए अशोक गहलोत की जगह सचिन पायलट को सीएम बनाने के स्वर बुलंद कर रहे हैं. राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सियासी तूफान थमने का इंतजार कर रहे हैं और दिल्ली में लगातार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातें कर रहे हैं.

उधर, सचिन पायलट अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने में लगे हैं, जबकि उनके समर्थक निरंतर उन्हें सीएम बनाने के लिए सियासी दबाव बना रहे हैं. प्र्रदेश में गहलोत और पायलट समर्थकों के बीच एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष गतिविधियां, बयानबाजी जारी है. कांग्रेस के ही एमएलए पी.आर. मीणा ने अनुशासन की रेखा लांघते हुए पायलट को मुख्यमंत्री बनाने तक का बयान दे डाला था, जबकि राज्य के दो मंत्रियों, रमेश मीणा और उदय लाल अंजाना ने भी कहा था कि राजस्थान में हार के पीछे जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए.

जोशी-माथुर का सियासी समयचक्र लौटा 

इस वक्त प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी और शिवचरण माथुर का सियासी समयचक्र लौट आया है, जब हरिदेव जोशी को हटा कर शिवचरण माथुर को, तो माथुर को हटा कर फिर से जोशी को सीएम बनाया गया था. लेकिन, तब केंद्र में कांग्रेस का नेतृत्व सशक्त था, लिहाजा सारी राजनीतिक गतिविधियां पार्टी के भीतर ही चलती रही थी. अब राजनीतिक ऊंट किस करवट बैठेगा, कहना मुश्किल है.

गुटबाजी से होगा नुकसान :

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि प्रदेश में तत्काल कोई परिवर्तन किया जाता है तो नेताओं की व्यक्तिगत महत्वकांक्षाएं तो पूरी हो सकती हैं, किंतु कांग्रेस को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है, क्योंकि कुछ समय बाद ही पंचायत, स्थानीय निकाय आदि के चुनाव हैं. यदि गुटबाजी जारी रही तो लोकसभा चुनाव की तरह, ये चुनाव भी कांग्रेस के हाथ से निकल जाएंगे.

टॅग्स :सचिन पायलटराजस्थानकांग्रेसअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी