लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में भूखे बंदरों को खाना खिला रहे हैं रामनगर के भाजपा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: April 16, 2020 19:37 IST

कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए 24 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन को लागू किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देरामनगर जिले में भूखे बंदरों को भाजपा के एक पदाधिकारी खाना खिला रहे हैं। बंदरों को खाना देने वाला पार्टी के जिला अध्यक्ष एम रूद्रेश बन का वीडियो वायरल हो गया है।

बेंगलुरु।कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन (बंद) की वजह से रामनगर जिले में भूखे बंदरों को भाजपा के एक पदाधिकारी खाना खिला रहे हैं। कर्नाटक के रामनगर जिले के भाजपा नेता बंद लागू होने के बाद से कई प्रमुख मंदिरों के भूखे बंदरों को खाना दे रहे हैं।

पार्टी के जिला अध्यक्ष एम रूद्रेश बन, केला और मूंगफली समेत पानी के पैकेट बंदरों को देते हैं। पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वह इस काम को अंजाम दे रहे हैं। बंदरों को खाना देने वाला उनका वीडियो वायरल हो गया है।

अब बंदर उन्हें पहचानने लगे हैं और बिना हिचक और नुकसान पहुंचाए उनसे खाना ले लेते हैं। रूद्रेश ने बताया कि वह 24 मार्च को बंद की घोषणा के चार दिन बाद मंदिर गए थे औऱ उन्होंने वहां बंदरों को बीच सड़क पर बैठा हुआ देखा। उन्होंने कहा कि वह अपनी कार से बाहर निकल गए और इसके बाद बंदर कार में घुस गए और जो भी खाने-पीने की चीजें थीं, वह अपने साथ ले गए।

रूद्रेश ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बंदर अपने साथ पानी की बोतल तक ले गए। भाजपा नेता ने कहा कि यह देखकर उन्हें लगा कि बंद की वजह से श्रद्धालु मंदिर नहीं आते हैं जिससे बंदरों को खाने की चीजें नहीं मिलती हैं। इसके बाद उन्होंने बंदरों को खाना देना शुरू किया।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे