लाइव न्यूज़ :

पुलिस कमिश्नर पद पर राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की

By विशाल कुमार | Updated: October 12, 2021 11:12 IST

दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की खंडपीठ ने सदरे आलम और वकील प्रशांत भूषण के माध्यम से दाखिल एनजीओ सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिजेशन (सीपीआईएल) की याचिका को खारिज कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई, 2021 में दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनाए गए राकेश अस्थाना.सेवानिवृत्त होने से चार दिन पहले एक साल का सेवा विस्तार देते हुए की गई थी नियुक्ति.सुप्रीम कोर्ट ने 25 अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट से इस मामले में दो हफ्ते के भीतर फैसला करने का अनुरोध किया था.

नई दिल्ली: आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना की दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रूप में नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दिया.

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की खंडपीठ ने सदरे आलम और वकील प्रशांत भूषण के माध्यम से दाखिल एनजीओ सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिजेशन (सीपीआईएल) की याचिका को खारिज कर दिया.

सीपीआईएल ने इससे पहले सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था तब सुप्रीम कोर्ट ने 25 अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट से इस मामले में दो हफ्ते के भीतर फैसला करने का अनुरोध किया था. हाईकोर्ट ने 27 सितंबर को मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया था और आज फैसला सुनाते हुए याचिका को खारिज कर दिया.

31 जुलाई, 2021 को सेवानिवृत्त होने से चार दिन पहले एक साल का सेवा विस्तार देते हुए केंद्र ने 1984 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी अस्थाना को  दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनाया गया था.

दो साल का कार्यकाल बाकी न होने, यूपीएससी पैनल गठित न किए जाने और बाहरी कैडर का होने के आधार पर अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती दी गई थी.

टॅग्स :राकेश अस्थानादिल्लीदिल्ली पुलिसDelhi Police Commissionerमोदी सरकारदिल्ली हाईकोर्टप्रशांत भूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल